सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS WI: Rohit Sharma heartfelt message for Sanju Samson goes viral t20 world cup 2026

IND vs WI: संजू की मैच जिताऊ पारी के बाद क्यों वायरल हो रहा रोहित का पुराना संदेश? पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाने में संजू सैमसन का अहम योगदान है। उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाई, बल्कि अपने हुनर का प्रदर्शन भी किया। अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की सैमसन को लेकर की गई भविष्यवाणी चर्चा में है। आइये जानते हैं...

IND VS WI: Rohit Sharma heartfelt message for Sanju Samson goes viral t20 world cup 2026
संजू सैमसन-रोहित शर्मा - फोटो : ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के अहम मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन (50 गेंद) की पारी खेलकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा का एक पुराना संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: IND Vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किए सारे समीकरण, किस तरह भारत ने वेस्टइंडीज से लिया 10 साल पुराना बदला? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS WI: Rohit Sharma heartfelt message for Sanju Samson goes viral t20 world cup 2026
संजू सैमसन - फोटो : IANS
क्या था रोहित का संदेश?
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में सैमसन को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ा था। उसी दौरान टीम से मुलाकात करने पहुंचे रोहित शर्मा ने उन्हें हौसला देते हुए कहा था, 'निराश मत हो। टूर्नामेंट लंबा है, तुम्हें मौका जरूर मिलेगा। अवसर कभी भी आ सकता है।' रोहित इस टूर्नामेंट में आईसीसी एंबेसडर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह भरोसा अब सच साबित होता नजर आ रहा है, क्योंकि मौका मिलने पर सैमसन ने खुद को साबित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Sanju Samson: धैर्य और साहस के असली पहचान हैं संजू सैमसन, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो तहलका मचा दिया

IND VS WI: Rohit Sharma heartfelt message for Sanju Samson goes viral t20 world cup 2026
संजू सैमसन - फोटो : PTI
बेंच पर बैठने को लेकर सैमसन ने क्या कहा?
सैमसन ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने खुद पर काम किया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने कहा, 'मैंने कई लोगों के साथ काम किया और उनकी सलाह का सम्मान किया। लेकिन मुझे पता था कि मैंने इसी सेटअप के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इसलिए मैंने अपनी बेसिक्स और शॉट सिलेक्शन पर ध्यान दिया। ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता था। मैंने अपना फोन और सोशल मीडिया बंद कर दिया और सिर्फ अपने करीबी लोगों की बात सुनी। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

ये भी पढ़ें: T20 WC: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा भारत, अब तक कितनी बार अंतिम चार में पहुंची टीम? जानिए

IND VS WI: Rohit Sharma heartfelt message for Sanju Samson goes viral t20 world cup 2026
सैमसन का जश्न - फोटो : IANS
रोहित-कोहली से मिली सीख
मैच के बाद सैमसन भावुक हो गए थे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से मिली सीख का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने करीब 50-60 मैच खेले होंगे, लेकिन 100 से ज्यादा मैच देखे हैं। मैंने देखा कि रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी कैसे दबाव में शांत रहते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं। वही अनुभव आज मेरे काम आया।'

अपनी पारी के बारे में सैमसन ने कहा, 'पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मेरा इरादा था कि पहली गेंद से बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करूं। लेकिन आज हालात अलग थे। जैसे ही मैं थोड़ा आक्रामक होना चाहता था, विकेट गिरने लगे। तब मैंने सोचा कि साझेदारी बनानी है, अपनी प्रक्रिया पर ध्यान देना है और एक-एक गेंद खेलनी है।' अंत में सैमसन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि आज कुछ इतना खास हो जाएगा। मैं बस अपनी भूमिका निभा रहा था। आज का दिन मेरे जीवन के सबसे महान दिनों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed