{"_id":"6a634afc4238e0deba0f6e72","slug":"ind-vs-zim-2nd-t20-2026-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने के बाद क्या बदलाव करेगा भारत? वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने के बाद क्या बदलाव करेगा भारत? वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
Fri, 24 Jul 2026 04:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:52 PM IST
सार
India vs Zimbabwe T20 Playing 11 Prediction: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में अपनी पहली जीत से वापसी की राह पर अग्रसर भारत दूसरे टी20 मैच में अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहली जीत की तलाश होगी। भारतीय टीम के लिए पहले टी20 मुकाबले में सब कुछ सही घटा था। टीम के तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को सिर्फ 125 रनों पर रोका था। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक पारी खेली थी।
विज्ञापन
गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा था शानदार
- अपनी रफ्तार के दम पर मयंक यादव विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को शांत रखने में सफल रहे थे और उन्होंने 18 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए थे।
- वहीं, प्रिंस यादव भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 29 रन देकर दो विकेट निकाले थे।
- अशोक शर्मा भी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे।
- स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई की घूमती गेंदें जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक से बड़ी पारी की आस
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 19 गेंदों में खेली गई 50 रन की पारी ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जिम्बाब्वे ने हाल में अपने घरेलू मैदानों पर अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत ने सूर्यवंशी के अर्धशतक, ईशान किशन के 35 रन और कप्तान अय्यर की 28 रन की नाबाद पारी की बदौलत छह ओवर और सात विकेट शेष रहते हुए 126 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर दिया था। दो साल पहले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करते हुए अपने दूसरे ही मैच में ही शतक बनाने वाले अभिषेक शर्मा पहले मैच में नहीं चल पाए थे और वह उसकी भरपाई करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। भारत ने परिस्थितियों से अच्छी तरह से तालमेल बिठाया है और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगा।

जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से होगी उम्मीद
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम अपने बल्लेबाजों से दूसरे टी20 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पहले टी20 में सिर्फ वेस्ली मधेवेरे और रयान बर्ल ही कुछ हद तक लड़ाई लड़ते नजर आए थे। बर्ल ने 26 रन बनाए थे, तो वेस्ली ने 34 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट निकाले थे। हालांकि, टीम के बाकी गेंदबाज लय में दिखाई नहीं दिए थे। जिम्बाब्वे को पावरप्ले में जरूरत से ज्यादा विकेट गंवाने का अफसोस रहेगा। उसके बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं रख पाए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

हम यहां आपको भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 4:00 बजे होगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार यूनाईटेड 8 स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले यूनाईटेड 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।