फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM: Shreyas Iyer speaks on team indias strategy on Zimbabwe tour

IND vs ZIM: क्या इंग्लैंड की हार भूलकर नई शुरुआत कर पाएगी टीम इंडिया? कप्तान अय्यर ने किया रणनीति का खुलासा

Wed, 22 Jul 2026 06:51 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2026 06:51 PM IST
सार

इंग्लैंड दौरे की निराशा के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से बेखौफ क्रिकेट खेलने की अपील करते हुए कहा कि टीम में असफलता के डर की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हालिया हार से टीम ने काफी सीख ली है और अब वह पहले से ज्यादा एकजुट होकर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs ZIM: Shreyas Iyer speaks on team indias strategy on Zimbabwe tour
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI (videograb)

विस्तार

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से बेखौफ क्रिकेट खेलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि असफलता का डर टीम में किसी के लिए भी जगह नहीं रखता। हालिया हार ने टीम को कमजोर नहीं, बल्कि पहले से अधिक एकजुट बनाया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से मिली सीख
मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उससे कई सकारात्मक बातें भी सीखने को मिलीं। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में हमारा समय अच्छा नहीं रहा, लेकिन वहां से हमने सीखा कि आगे बढ़ने के लिए टीम के रूप में क्या सुधार करना है। मैदान पर बेहतर सोच, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता और जागरूकता बेहद जरूरी है।' यह दौरा बतौर कप्तान अय्यर का पहला विदेशी असाइनमेंट भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'असफलता का डर खिलाड़ियों को रोकता है'
श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बाहरी आलोचनाओं की परवाह किए बिना आत्मविश्वास के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर मन में असफलता का डर रहेगा तो खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए खेलेंगे। जब डर नहीं होगा तभी आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। हमें बाहर लोग क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमें वर्तमान में रहकर टीम के रूप में अच्छा क्रिकेट खेलना है।'
 
विज्ञापन

कम तैयारी के बावजूद चुनौती के लिए तैयार
भारतीय टीम इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे पहुंची है और उसके पास सिर्फ एक अभ्यास सत्र का समय मिला। इस पर अय्यर ने कहा, 'यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। हम कल यहां पहुंचे, आज अभ्यास किया और कल मैच है। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का अलग ही संतोष होता है।'

हार ने टीम को और मजबूत बनाया
अय्यर का मानना है कि लगातार विदेशी दौरों ने खिलाड़ियों को काफी अनुभव दिया है। उन्होंने कहा, 'भले ही नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इससे टीम पहले से ज्यादा करीब आई है। हम लगातार चर्चा कर रहे हैं कि आगे एक इकाई के रूप में किस तरह खेलना है। चुनौतीपूर्ण दौर से जितनी जल्दी बाहर निकलेंगे, टीम उतनी मजबूत बनेगी।'

जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लिया
भारतीय कप्तान ने मेजबान जिम्बाब्वे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल का अनुभव है और वे मुकाबले को कठिन बना सकते हैं।

चोट से वापसी ने बनाया और मजबूत
अपनी चोट और वापसी के अनुभव पर अय्यर ने कहा कि इस दौर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी मजबूत बनाया। उन्होंने कहा, 'चोट से उबरने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। अब मैदान पर आने वाली चुनौतियों का सामना करना पहले से आसान लगता है। उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन उनका विश्लेषण कर जल्द सुधार करना ही अहम है।'

वैभव सूर्यवंशी पर जताया भरोसा
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने पर अय्यर ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'सभी युवा खिलाड़ियों ने अभ्यास किया है। टी20 सीरीज के बाद उन्हें अच्छा समय मिला। वैभव ने भी अपनी गलतियों पर काम किया होगा, इसलिए मुझे उन्हें ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed