फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kuldeep Yadav signs for English county side Yorkshire to play five One Day Cup and three red-ball games

County Cricket: कुलदीप यादव ने काउंटी क्लब यॉर्कशायर से किया करार, पांच वनडे कप और तीन लाल गेंद के मैच खेलेंगे

Wed, 22 Jul 2026 03:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव इंग्लिश काउंटी टीम यॉर्कशायर के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पा रहे कुलदीप यॉर्कशायर के लिए मौजूदा सीजन में आठ मुकाबले खेलेंगे।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav signs for English county side Yorkshire to play five One Day Cup and three red-ball games
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशायर से करार किया है। कुलदीप मौजूदा सीजन में टीम के लिए आठ मुकाबले खेलेंगे। कुलदीप पिछले कुछ समय से भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। लेकिन अब वह काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे। कुलदीप वनडे कप के पांच मैच खेलने के साथ ही तीन लाल गेंद क्रिकेट के मुकाबले खेलेंगे। 
विज्ञापन


यॉर्कशायर क्लब ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए कहा, यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को विदेशी खिलाड़ी के तौर पर साइन करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। 31 साल के कुलदीप वन डे क' के पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे और इसके बाद सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी चार में से तीन मैचों के लिए हेडिंग्ले लौटेंगे।
विज्ञापन

यॉर्कशायर से जुड़ने पर उत्सुक कुलदीप
यॉर्कशायर से जुड़ने पर कुलदीप ने कहा, यॉर्कशायर से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं इस मौके के लिए आभारी हूं। यॉर्कशायर के गौरवशाली इतिहास वाले क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सचमुच सम्मान की बात होगी। मुझे हमेशा से इंग्लिश कंडिशन्स में खेलने की चुनौती पसंद रही है और मैनेजमेंट से बात करने के बाद मैं टीम से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हो गया हूं। 

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उनकी काबिलियत पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया, लेकिन यॉर्कशायर मैनेजमेंट का मानना है कि इंग्लिश परिस्थितियों में कुलदीप टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे। यॉर्कशायर के क्रिकेट जनरल मैनेजर गैविन हैमिल्टन ने कहा, कुलदीप एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, जो इन मैचों के दौरान हमारी टीम को बहुत मजबूती देंगे।

कुलदीप ने अपने 18 टेस्ट मैचों में 22 की औसत से 79 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर पांच विकेट लेना रहा है। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में 19 विकेट लिए थे। वनडे में कुलदीप का प्रदर्शन और भी प्रभावी रहा है। उन्होंने 194 विकेट अपने नाम किए हैं और इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर छह विकेट लेना रहा है। 

हैम्पशायर के लिए डेब्यू पर चमके आशुतोष
भारत के अनकैप्ड ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर के लिए डेब्यू मैच में प्रभावित किया और तीन विकेट झटके। हैम्पशायर ने वनडे मैच में यॉर्कशायर को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैम्पशायर ने टॉम प्रेस्ट के 109 रनों के दम पर आठ विकेट पर 320 रन रन बनाए। उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और 10 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, गेंद से आशुतोष ने अपना दम दिखाया और 48 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रहे जिससे यॉर्कशायर की टीम 270 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed