{"_id":"5e412c5b8ebc3ee5b122d544","slug":"india-a-vs-new-zealand-a-ajinkya-rahane-backs-in-form-smashes-100-before-for-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रंग में लौटे रहाणे ने ठोका शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रंग में लौटे रहाणे ने ठोका शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया भले ही वन-डे सीरीज गंवा चुकी हो, लेकिन अब उसकी नजरें दो टेस्ट मैच की सीरीज पर है, जो 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस अहम श्रृंखला से पहले भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे रंग में आ चुके हैं।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले छह मैच की 11 पारियों की बात करें तो रहाणे का बल्ला खामोश ही था। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में उन्होंने कर्नाटक, रेलवे और बड़ौदा के खिलाफ बल्लेबाजी की। इसके पहले बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी उनका सर्वोच्च स्कोर 86, जो उन्होंने इंदौर में बनाया था।
3 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
रोहित शर्मा, शिखर धवन जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे पर टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ड्रॉ रहे चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए नाबाद 101 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रहाणे-शुभमन
- फोटो : अमर उजाला
रहाणे 148 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले शुभमन गिल ने तीसरे दिन दूसरा शतक पूरा किया था। उन्होंने 136 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ए ने नौ विकेट पर 386 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ए ने पांच विकेट पर 467 रन बना लिए थे जब चौथे दिन मैच ड्रॉ पर छूटा।
विज्ञापन
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social Media
इस दूसरे अनधिकृत टेस्ट के साथ ही भारत 'ए' के दौरे का भी अंत हो गया। विजय शंकर ने 66 रन का योगदान दिया। तीसरे नंबर पर उतरने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक जमाया था, लेकिन वह चौथे दिन सिर्फ एक रन जोड़ सके। ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 98 रन देकर दो विकेट लिए। बताते चलें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 21-25 फरवरी के बीच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से चार मार्च के बीच होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।