फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान सोफी ने टी-20 में जड़ा शतक, मिताली और गेल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 10 Feb 2020 02:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
NZW vs SAW Sophie devine becomes 1st cricketer to hit 5 successive 50-plus scores in T20Is
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने टी-20 के इतिहास में एक खास विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 69 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मेजबान न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से बढ़त बना ली है।

NZW vs SAW Sophie devine becomes 1st cricketer to hit 5 successive 50-plus scores in T20Is
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर

वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने आउट होने से पहले 65 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 105 रन बनाए। शतक के साथ ही सोफी ने टी-20 इतिहास में वो कर दिखाया जिसे आज तक कोई भी महिला या पुरुष क्रिकेटर नहीं कर पाया।

NZW vs SAW Sophie devine becomes 1st cricketer to hit 5 successive 50-plus scores in T20Is
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया

सोफी ने टी-20 में लगातार पांचवीं बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। इससे पहले ऐसा कारनामा आजतक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया था। डिवाइन ने अपनी पिछली पारियों में 54*, 61, 77 और 105 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
NZW vs SAW Sophie devine becomes 1st cricketer to hit 5 successive 50-plus scores in T20Is
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ही कीवी कप्तान ने मिताली राज, ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल से दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने लगातार चार बार टी-20 में 50 से अधिक की पारी खेली थी।

विज्ञापन
NZW vs SAW Sophie devine becomes 1st cricketer to hit 5 successive 50-plus scores in T20Is
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर

डिवाइन अब महिला क्रिकेट में टी-20 में शतक लगाने वाली दूसरी क्रिकेटर भी बन गई हैं। उनसे पहले सिर्फ सूजी बेट्स ने ही शतक जड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed