फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India batter Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan to meet Shri Premanand Govind Sharan Ji Maharaj

Virat-Anushka visit Vrindavan: विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से की भक्ति मार्ग पर चलने की बात

Fri, 10 Jan 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

कोहली और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज के आधिकार इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
India batter Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan to meet Shri Premanand Govind Sharan Ji Maharaj
विराट-अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद कोहली और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
कोहली और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक घंटे में ही लाखों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनुष्का प्रेमानंद महाराज से बात कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के साथ किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन 
कोहली और अनुष्का इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच चुके हैं और इस बार वे अपने बच्चों के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कोहली और अनुष्का जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे और सिर झुकाकर प्रणाम किया। कोहली जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज से पूछा, मन प्रसन्न है? इस पर कोहली ने सिर हिलाकर हां कहा और वह मुस्कुराते नजर आए। 
विज्ञापन

अनुष्का-प्रेमानंद महाराज के बीच क्या हुआ संवाद? 
अनुष्का ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज से कहा कि जब वे पिछली बार यहां आई थीं तो उनसे कुछ सवाल करना चाहती थीं, लेकिन वहां मौजूद सभी ने कुछ ना कुछ वैसा ही सवाल कर लिया था जो वह पूछना चाहती थीं। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, 'आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो।' इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुढ़ पाना कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव इन पर (कोहली पर) भक्ति का पड़ेगा।' इस पर अनुष्का ने कहा, 'भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।' फिर प्रेमानंद महाराज ने हंसकर कहा, हां, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। भगवान के भरोसा पर रहो, नाम जपो और खूब प्रेम से और खूब आनंद से रहो।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं चला था बल्ला 
कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई थी। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान हुए और कुल आठ बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। कोहली के टेस्ट में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed