{"_id":"630fa02302f2db4c0b049713","slug":"india-beat-hong-kong-by-00-runs-in-asia-cup-2022-match-at-dubai-stadium-suryakumar-yadav-virat-kohli-kl-rahul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: सूर्यकुमार के तूफान में उड़ा हॉन्गकॉन्ग, भारत ने सुपर-4 में बनाई जगह, कोहली का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: सूर्यकुमार के तूफान में उड़ा हॉन्गकॉन्ग, भारत ने सुपर-4 में बनाई जगह, कोहली का अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:33 PM IST
सार
India vs Hong Kong (IND vs HKG) T20 Asia Cup 2022: हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया। उनकी जगह ऋषभ पंत खेल रहे थे। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 152 रन बना सकी।
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 40 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है। भारत अपने ग्रुप यानी ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहा। पिछले मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। अब दो सितंबर को पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच नॉकआउट मैच खेला जाएगा। दोनों में से जीतने वाली टीम सुपर-4 में जगह बनाएगी।
2 of 9
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जीत के हीरो रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। वहीं, कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया। हॉन्गकॉन्ग की ओर से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाए।
3 of 9
विराट कोहली और रोहित शर्मा जीत के बाद
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा। आखिरी यानी 20वें ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के लगाए। 20वें ओवर में भारत ने सूर्या के चार छक्कों की मदद से 26 रन जोड़े। आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। इसके अलावा विराट कोहली ने उनका अच्छा साथ निभाया। कोहली ने 44 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
5 of 9
केएल राहुल आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा भारत के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल 39 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हॉन्गकॉन्ग की ओर से आयुष शुक्ला और मोहम्मद गजानफर ने एक-एक विकेट लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।