फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs England: एक सीरीज के दौरान कितनी बदल गईं भारत-इंग्लैंड की टीमें, कप्तान से लेकर हेड कोच तक आए ये बदलाव

Mon, 20 Jun 2022 07:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 07:23 PM IST
सार

पिछले एक साल में यह टेस्ट सीरीज अब तक अधूरी है और इस एक टेस्ट सीरीज के दरमियान न सिर्फ भारत बल्कि इंग्लैंड में भी कई चेहरे और किरदार बदल गए हैं। दोनों टीमों में कप्तान से लेकर हेड कोच तक कई खिलाड़ी बदल चुके हैं।

विज्ञापन
India Tour Of England: Captain Virat Kohli To Rohit Sharma and Coach Ravi Shastri to Rahul Dravid A lot has changed since the last time India played against England in Tests
भारतीय टीम में बदले किरदार - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया की अगली चुनौती आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा है। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट और तीन-तीन टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। जो एकमात्र टेस्ट (पांचवां टेस्ट) खेला जाएगा, वह पिछले साल की सीरीज का एक मैच है। यह मैच एक जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
loader

 
India Tour Of England: Captain Virat Kohli To Rohit Sharma and Coach Ravi Shastri to Rahul Dravid A lot has changed since the last time India played against England in Tests
यह 2021 में भारत-इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले की फोटो है। तब इंग्लैंड के कप्तान रहे जो रूट और भारत के कप्तान कोहली ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए। हालांकि, अब ये दोनों बतौर बल्लेबाज ही खेलते दिखेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
इसका मतलब यह है कि 2021 में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, तब उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी थी। चार मैचों के बाद भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी और कोच कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में भारतीय टीम ने पांचवां टेस्ट खेलने से मना कर दिया था। तब इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। 

भारतीय टीम चार टेस्ट के बाद सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी। इंग्लैंड का कहना था कि भारतीय टीम के पीछे हटने की वजह से सीरीज उनके नाम किया जाए। वहीं, बीसीसीआई ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने हस्तक्षेप किया और फिर निर्णय लिया गया कि एक साल बाद जब भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, तो बाकी बचा एक टेस्ट खेला जाएगा। वही टेस्ट इस इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
India Tour Of England: Captain Virat Kohli To Rohit Sharma and Coach Ravi Shastri to Rahul Dravid A lot has changed since the last time India played against England in Tests
2021 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें जीत हासिल करने वाली टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करेगी। पिछले एक साल में यह टेस्ट सीरीज अब तक अधूरी है और इस एक टेस्ट सीरीज के दरमियान न सिर्फ भारत बल्कि इंग्लैंड में भी कई चेहरे और किरदार बदल गए हैं। दोनों टीमों में कप्तान से लेकर हेड कोच तक कई खिलाड़ी बदल चुके हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
India Tour Of England: Captain Virat Kohli To Rohit Sharma and Coach Ravi Shastri to Rahul Dravid A lot has changed since the last time India played against England in Tests
2021 में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और रोहित ने ओपनिंग की थी। इस बार रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते दिखेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में जब भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई थी, तब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थे। हालांकि, अब टीम इंडिया की कमान टेस्ट में रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। इसी साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद रोहित को कमान सौंपी गई। ऐसे में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लीड दिलाने का श्रेय कोहली को जाता है, लेकिन रोहित पर टीम इंडिया को सीरीज जिताने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
India Tour Of England: Captain Virat Kohli To Rohit Sharma and Coach Ravi Shastri to Rahul Dravid A lot has changed since the last time India played against England in Tests
इंग्लैंड की टीम में बदले किरदार - फोटो : अमर उजाला
ठीक उसी प्रकार इंग्लैंड दौरे के लिए उपकप्तान का रोल केएल राहुल को सौंपा गया, जबकि पिछली बार 2021 में जब इस सीरीज की शुरुआत हुई थी, तो उपकप्तान अजिंक्य रहाणे थे। रहाणे अब टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं हैं। वैसे राहुल भी चोट की वजह से इस इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया जा सकता है।

वहीं, 2021 में भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री थे। उनकी देखरेख में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ महत्व 2-1 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही थी। हालांकि, पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद शास्त्री हेड कोच के पद से हट गए थे। इसके बाद राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed