पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia Women's T20 World Cup Deepti Sharma stats Most wickets in Women’s international cricket

Women's T20 WC: दीप्ति शर्मा का बड़ा कीर्तिमान, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 09:47 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। दीप्ति महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

विज्ञापन
India Vs Australia Women's T20 World Cup Deepti Sharma stats Most wickets in Women’s international cricket
दीप्ति शर्मा - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दीप्ति शर्मा अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने भारत की ही महान पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। 
विज्ञापन

झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ा
दीप्ति ने यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले के दौरान हासिल किया। दीप्ति ने जैसे ही बेथ मूनी को अपना शिकार बनाया, वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। दीप्ति को महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए केवल एक विकेट की दरकार थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आउट कर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप मिलाकर दीप्ति शर्मा के 356 विकेट हो गए जिससे वह इस सूची में शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। उनके ठीक बाद भारत की झूलन गोस्वामी (355 विकेट) दूसरे नंबर पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी 336 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट

गेंदबाज देश विकेट
दीप्ति शर्मा भारत  356*
झूलन गोस्वामी भारत 355
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 336
कैथरीन सीवर-ब्रंट इंग्लैंड 335
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 333
शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका 323
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं दीप्ति
उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मी इस स्पिनर का भारतीय जर्सी में यह 279वां मुकाबला है। दीप्ति का हालिया फॉर्म बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मैच में भी पांच विकेट चटकाए थे। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा पहले से ही महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने थाईलैंड की स्पिनर थिपाचा पुत्थावोंग (105 मैचों में 165 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी है।

भारत की पारी
कप्तान हरमनप्रीत कौर के 27 गेंद में 56 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप में रविवार को करो या मरो के मुकाबले में चार विकेट पर 170 रन बनाए। हालांकि बाकी भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। भारत की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (38) और शेफाली वर्मा (34) ने 66 रन की साझेदारी की। दोनों हालांकि तेजी से रन नहीं बना सकी और रनरेट कभी सात के ऊपर नहीं गया। शेफाली ने ऑफ स्पिनर एशले गार्डनर को दो छक्के लगाए और मंधाना ने तेज गेंदबाज किम गार्थ को दो चौके लगातार जड़े लेकिन इसके अलावा बड़े शॉट कम ही दिखे। हरमनप्रीत ने हालांकि तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed