IND vs NZ: भारतीय वनडे टीम में जगह मिलने पर आया आयुष बदोनी का बयान, बताया किस चीज का मिला फायदा
भारतीय टीम में शामिल किए गए दिल्ली के खिलाड़ी आयुष बदोनी ने बताया है कि किस तरह ऑलराउंडर होने का उन्हें फायदा मिला। बदोनी को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह वनडे टीम में जगह मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में रविवार को तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले बदोनी ने बीसीसीआई टीवी से कहा, मैं दिल्ली टीम के साथ था, मैं वहां कप्तान था और अगले दिन हमारा विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच था। तभी मुझे इसके (टीम में शामिल होने) के बारे में पता चला। प्रियांश मेरा रूममेट था, इसलिए मैंने उसे बताया कि ऐसा हो सकता है और मैं जा रहा हूं, तो शायद तुम कप्तान बन जाओगे। यह बहुत अच्छा अहसास था और मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला।
That 𝗺𝗮𝗶𝗱𝗲𝗻 𝗰𝗮𝗹𝗹-𝘂𝗽 feeling ✨
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
🎥 🔽 Hear from Ayush Badoni on his dream come true moment, sharing the dressing room with greats, and his rise as an all-rounder 👏 - By @RajalArora#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank https://t.co/m3UXB8t4zT
बदोनी ने यह भी बताया कि वह पहले सिर्फ बल्लेबाज थे, लेकिन दो साल पहले उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और ऑलराउंडर के रूप में उनके इस बदलाव ने उन्हें पहली बार भारतीय टीम में जगह दिलाने में मदद की। उन्होंने कहा, तैयारी बिल्कुल स्पष्ट थी। पहले मैं बल्लेबाजी करता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से मैं अपनी गेंदबाजी पर काफी ध्यान दे रहा हूं। मुझे हमेशा लगता है कि मैं विकेट ले सकता हूं और अपनी गेंदबाजी से टीम में योगदान दे सकता हूं। इसलिए मुझे ऑलराउंडर होने का फायदा मिला। मैंने दिल्ली के लिए काफी गेंदबाजी की है, विकेट लिए हैं और इसका मुझे बहुत लाभ मिला है।
टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ बिताए समय के बारे में बात करते हुए बदोनी ने कहा कि उन्हें घरेलू क्रिकेट हो या फ्रेंचाइजी क्रिकेट, उनमें से कई के साथ या उनके खिलाफ खेलने का अनुभव है और वह हमेशा उनसे सीखने की पूरी कोशिश करते हैं। बदोनी ने कहा, हमारी टीम के कई सीनियर खिलाड़ी एक तरह से दिग्गज हैं, इसलिए मैं बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते समय उनसे सीखने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल में निखार आता है और मैं जितना हो सके उतना सीखने का प्रयास करता हूं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ मुझे खूब मजा आता है और अच्छा समय बीतता है। मैं हर्षित को जानता हूं क्योंकि वह दिल्ली के लिए खेलते हैं। अर्शदीप और श्रेयस के साथ भी मुझे खूब मजा आता है। उनके साथ रहना बहुत आनंददायक होता है।