फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian batter Virat Kohli seen sharing KL Rahul's Lunch during brisbane test pictures viral on social media

IND vs AUS: केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ साझा किया अपना खाना, प्रशंसकों को पसंद आया दोनों का भाईचारा

Sat, 14 Dec 2024 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Dec 2024 11:28 AM IST
सार

पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान राहुल ने अपना खाना स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ साझा किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Indian batter Virat Kohli seen sharing KL Rahul's Lunch during brisbane test pictures viral on social media
कोहली और केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट मैच में बारिश बार-बार खलल डाल रही है। इस दौरान प्रशंसकों को खुश होने का मौका केएल राहुल ने दिया। दरअसल, पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान राहुल ने अपना खाना स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ साझा किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

राहुल और कोहली के बीच भाईचारा देखकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी खुश हुए और इन्होंने इस रवैये की भरपूर प्रशंसा की। एक प्रशंसक ने इस तस्वीर पर लिखा, 'स्कूल की यादें।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने किए दो बदलाव
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

बारिश के कारण दूसरे सत्र का खेल धुला
गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हो रहा है।  पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। गाबा में तेज बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। बारिश से दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया है। आज अभी तक सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हो सका है। कवर्स से पिच को ढका गया है। गाबा में मैदान सुखाने की अच्छी व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed