{"_id":"67a75ab9766922aaf60266bf","slug":"indian-batting-coach-sitanshu-kotak-confirmed-virat-kohli-s-availability-for-the-second-odi-against-eng-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कटक वनडे से पहले भारत को मिली खुशखबरी, कोहली खेलने के लिए फिट हुए; बल्लेबाजी कोच ने की पुष्टि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कटक वनडे से पहले भारत को मिली खुशखबरी, कोहली खेलने के लिए फिट हुए; बल्लेबाजी कोच ने की पुष्टि
Sat, 08 Feb 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 08 Feb 2025 06:53 PM IST
सार
कोहली नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से बाहर रहे थे। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि कोहली के घुटने में सूजन है जिस कारण वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को रविवार को कटक में होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले खुशखबरी है। दरअसल उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली यह मुकाबला खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कोहली दाहिने घुटने के दर्द से उबर चुके हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए फिट हैं।
विज्ञापन
घुटने में सूजन के कारण पहले मैच से बाहर थे कोहली
कोहली नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच से बाहर रहे थे। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि कोहली के घुटने में सूजन है जिस कारण वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। कोहली नागपुर में पट्टी बांधे नजर आए थे और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी थी। हालांकि, बल्लेबाजी कोच का यह पुष्टि करना कि कोहली रविवार को होने वाले मैच के लिए फिट हैं, यह बात भारत के लिए राहत भरी खबर है।

कोटक ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'विराट कोहली खेलने के लिए फिट हैं। वह अभ्यास के लिए आए हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।' उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पिछले मैच के अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर में से किसे अंतिम एकादश से बाहर किया जाएगा। कोटक ने कहा, 'यह कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर का फैसला है। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता।' उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म पर कहा कि यह महज एक खराब दौर है।
गिल ने भी की थी पुष्टि
बल्लेबाजी कोच से पहले भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि कोहली फिट हैं और वह दूसरे मैच में खेलेंगे। नागपुर में पहले वनडे में 87 रन बनाकर भारत की चार विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गिल ने कहा था, कोहली की चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने बुधवार को अच्छा अभ्यास किया था लेकिन गुरुवार की सुबह उनके घुटने में कुछ सूजन थी। वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे में वापसी करेंगे।