{"_id":"5ffc2d5e8ebc3e30cd028bc3","slug":"indian-captain-virat-kohli-became-father-wife-anushka-gave-birth-to-a-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बने भारतीय कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का ने दिया बिटिया को जन्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता बने भारतीय कप्तान विराट कोहली, पत्नी अनुष्का ने दिया बिटिया को जन्म
Mon, 11 Jan 2021 04:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : @imVkohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दे दी है। पितृत्व अवकाश लेकर ऑस्ट्रेलिया छोड़ भारत लौटे विराट ने सोमवार को बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
कप्तान कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
बता दें कि अभी पिछले हफ्ते ही विराट और अनुष्का बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के पास वाली क्लिनिक में गए थे और इसके बाद साथ में खाना खाया था। इस दौरान अनुष्का बेबी बंप के साथ काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई थीं।
याद हो कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के एक गांव में शादी की थी। आलीशान रिजॉर्ट में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। बाद में दिल्ली और मुंबई में दो ग्रैंड रिस्पेशन दिए गए।