{"_id":"5ebe9d8c8ebc3e90b43de9ba","slug":"indian-cricket-players-can-face-salary-cuts-hints-bcci-president-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कट सकता है भारतीय क्रिकेटर्स का भी वेतन, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया इशारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना: कट सकता है भारतीय क्रिकेटर्स का भी वेतन, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया इशारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 May 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस ने न सिर्फ लोगों की जान सस्ती कर दी बल्कि दुनियाभर में आर्थिक संकट जैसे हालात भी पैदा कर दिए। ऐसे विकट समय में न सिर्फ खेल प्रतियोगिताएं बंद हैं बल्कि कई देशों के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के वेतन में भी कटौती कर दी। अब लगता है दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI में भी ऐसा हो सकता है।
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली ने इशारों-इशारों में ही कह दिया है कि भारतीय क्रिकेटर्स को भी यह आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। सौरव गांगुली की माने तो अगर आईपीएल 2020 रद्द होता है तो फिर खिलाड़ियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
3 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
पूर्व भारतीय कप्तान ने मिड-डे से कहा है, 'हमें अपनी वित्तीय स्थिति की जांच करनी होगी। IPL की मेजबानी नहीं करने से बोर्ड को 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा, ऐसे में वेतन कटौती की जा सकती है। सौरव ने कहा कि, 'अगर आईपीएल होता है तो हमें पे-कट के बारे में नहीं सोचना होगा, हम चीजों को संभाल लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ipl 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
29 मार्च से खेले जाने वाला आईपीएल लॉकडाउन की वजह से टलता ही गया बाद में इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया। खाली स्टेडियम में आईपीएल मैच कराने को लेकर गांगुली ने कहा कि इससे लोगों में आईपीएल के लिए खिंचाव कम हो जाएगा। अगर मैच कम लोगों के बीच कराया जाता है और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। पुलिस को कठोर होना होगा। ऐसी परिस्थिति में टूर्नामेंट होना गंभीर मसला है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट आयोजन रद्द हो जाने और अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल टल जाने से नुकसान तो हुआ है, लेकिन खिलाड़ियों के वेतन में कटौती इस समस्या से उबरने का आखिरी विकल्प होगा। बोर्ड इस नुकसान की भरपाई के लिए अपने खर्च में कटौती करेगा और राजस्व के दूसरे माध्यम तलाशेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।