{"_id":"5ebe9d1e8ebc3e902626fcab","slug":"honda-city-discount-march-2020-honda-amaze-discount-offers-honda-city-discount-offers-honda-city-discounts-2020-honda-cars-india-car-discounts-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda की इन कारों पर मिल रही है जबरदस्त छूट, ऑफर सिर्फ मई महीने के लिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda की इन कारों पर मिल रही है जबरदस्त छूट, ऑफर सिर्फ मई महीने के लिए
Fri, 15 May 2020 07:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Honda cars best ever Discount
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन की वजह से देशभर में सभी व्यावसायिक गतिविधियां थम गईं थीं। ऑटोमोबाइल उद्योग जगत भी इससे खासा प्रभावित हुआ। अप्रैल के महीने में तो एक भी कार की बिक्री नहीं हुई। अब एक बार फिर से विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की बिक्री को तेज करने के लिए लुभावने ऑफर्स ले कर आ रही हैं।
Honda Cars India
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भारत में अपने कई नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है। लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए कंपनी ने कई लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया है। हालांकि, ग्राहकों को लुभाने और सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपनी कई नई BS6 गाड़ियों पर भी आकर्षक छूट की पेशकश की है।
Honda Amaze
होंडा ने भारत में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Honda Brio को बंद किया है। जिसके बाद Honda Amaze कंपनी की एंट्री लेवल कार हो गई है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Honda Amaze को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया था। खास बात है कि Amaze पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कुछ चुनिंदा मॉडल्स को ही BS6 इंजन के साथ अपडेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honda amaze
Honda Amaze पर ऑफर
कंपनी Honda Amaze कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ 5 साल की वारंटी ऑफर की जा रही है। दूसरे ऑप्शन में कार पर कोई एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है और 5 साल की वारंटी के साथ 50 फीसद लागत का एक 3 साल का AMC पैक दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 8000 रुपये है।

2020 honda city India
- फोटो : Social Media
Honda City पर ऑफर
होंडा भारतीय बाजार में 2020 Honda City न्यू जनरेशन मॉडल उतारने जा रही है। वहीं मौजूदा Honda City BS6 पर एक लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। यह छूट कार के वेरिएंट के आधार पर दी जा रही है। मौजूदा होंडा सिटी में 1.5 लीटर BS6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 117 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।