{"_id":"5f2e2e368ebc3e3cf5270a33","slug":"indian-cricketer-ks-bharat-got-married-ties-the-wedding-knot-with-anjali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, कोरोना काल में लिए सात फेरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: शादी के बंधन में बंधा यह भारतीय क्रिकेटर, कोरोना काल में लिए सात फेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के धांसू खिलाड़ी केएस भरत शादी के बंधन में बंध गए। भरत पांच अगस्त को हमेशा-हमेशा के लिए अंजलि के हो गए। विशाखापट्टनम में एक सादे समारोह में दोनों ने पूरी रीति-रिवाज से शादी की।
2 of 4
केएस भरत
- फोटो : स
कोरोना महामारी के दौरान हुए इस छोटे से कार्यक्रम में सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे थे। जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय वन-डे टीम में ऋषभ पंत के कवर के तौर पर शामिल किए गए भरत अब तक भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।
3 of 4
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया ए और भारतीय डोमेस्टिक सर्किट में एक शानदार खिलाड़ी समझे जाने वाले भरत 2015 में रणजी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। उस पारी में 311 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 38 चौके और छह छक्के की मदद से 308 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
3 अक्तूबर 1993 को पैदा हुए भरत ने अब तक 69 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 37.58 की औसत से आठ शतकों और 20 अर्द्धशतक के साथ 3909 रन बनाए हैं, उन्होंने 46 लिस्ट-ए गेम और 37 टी-20 मैच भी खेले हैं, जिसमें कुल तीन शतक और छह अर्धशतक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।