Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Kerala plane crash air india flight skidded during landing two pilots along with many passengers died see pictures
{"_id":"5f2e32b1de93c829243f5d90","slug":"kerala-plane-crash-air-india-flight-skidded-during-landing-two-pilots-along-with-many-passengers-died-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा एयर इंडिया का विमान, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल हादसा: 30 फीट गहरी खाई में गिरा एयर इंडिया का विमान, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 14
केरल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केरल के कोझिकोड जिले के करीपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान रनवे से फिसल गया और 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इससे विमान के दो टुकड़े हो गए। दुबई से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में क्रू सहित 191 लोग सवार थे। विमान में 10 नवजात बच्चे भी थे। दुबई-कोझिकोड उड़ान संख्या IX-1344 शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते समय फिसल गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया
2 of 14
केरल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
यह विमान हादसा इतना भीषण था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में 191 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 127 लोग अस्पताल में हैं और अन्य को छुट्टी दे दी गई है।
ब्लैक बॉक्स को खोजने की तैयारी की जा रही है
3 of 14
केरल विमान हादसे में घायल हुए यात्रियों को ले जाते कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
घटना की जांच के लिए एएआईबी, डीजीसीए और उड़ान सुरक्षा विभाग पहुंच चुके हैं। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यदि विमान में आग लग जाती तो हमारा काम और भी मुश्किल हो जाता। मैं हवाई अड्डे जा रहा हूं। राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है, मलबे को हटाने और ब्लैक बॉक्स को खोजने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
4 of 14
केरल विमान हादसे में घायलों को ले जाते कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विमान खाई में गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर बेहद भयावह माहौल था। हर तरफ घायलों की चीखें, रोते-बिलखते बच्चे और खून से सने कपड़ों के अलावा एंबुलेंस के साइरन के शोर ने हादसे की जगह ऐसा माहौल पैदा किया किया जिसे देखकर हर कोई दहल गया।
विज्ञापन
विमान रनवे क्रमांक 10 पर उतरकर खाई में लुढ़क गया
5 of 14
केरल में एयर इंडिया का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विमान रनवे क्रमांक 10 पर उतरकर हवाई पट्टी के सिरे की तरफ दौड़ता रहा और खाई में लुढ़क गया। उड्डयन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, हादसे के समय भारी बारिश हो रही थी और एयरपोर्ट पर दृश्यता 2000 मीटर की थी। उतरते समय विमान गीले रनवे से फिसलकर ढलान तक पहुंच गया और उसका अगला हिस्सा टूट गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।