फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या से तुलना पर विजय शंकर का ही होगा नुकसान, 3D खिलाड़ी के रूप में बनाई थी पहचान

Thu, 21 May 2020 08:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Indian cricketer Vijay Shankar is not thinking about competition with Hardik Pandya
विजय शंकर (बाएं) हार्दिक पांड्या (मध्य) और केदार जाधव (दाएं) - फोटो : बीसीसीआई

विजय शंकर इस सोच में अपना सिर नहीं खपाना चाहते कि भारतीय टीम के लिए सफेद गेंद के प्रारूप में हरफनमौला के रूप में पहली पसंद हार्दिक पंड्या हैं वह नहीं बल्कि वह पूरा फोकस अच्छा प्रदर्शन करके दौड़ में बने रहने पर रखना चाहते हैं।

Indian cricketer Vijay Shankar is not thinking about competition with Hardik Pandya
विजय शंकर - फोटो : social Media

शंकर भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन टखने की चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू करने (15 रन और 2 विकेट) के बाद  अफगानिस्तान (29 रन) और वेस्टइंडीज (14 रन) मुकाबले में खेलकर वह बाहर हो गए थे।

Indian cricketer Vijay Shankar is not thinking about competition with Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर चोटिल होकर बाहर हुए पांड्या अब फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। विजय ने एक इंटरव्यू में कहा, 'यदि मुझ पर इसका फर्क पड़ने लगे तो मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकूंगा। मेरा फोकस सिर्फ अपने मैचों और प्रदर्शन पर होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricketer Vijay Shankar is not thinking about competition with Hardik Pandya
विजय शंकर - फोटो : social Media

तमिलनाडु के विजय ने कहा, 'मैं अच्छा खेलूंगा तो लोग मेरे बारे में बात करेंगे। मैं भारतीय टीम में चुना जाऊंगा। मैं इस बारे में ही सोचता नहीं रहूंगा कि दूसरे खिलाड़ी क्या कर रहे हैं। मैं लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता हूं। अच्छा प्रदर्शन करने पर ही यह संभव हो सकेगा।’

विज्ञापन
Indian cricketer Vijay Shankar is not thinking about competition with Hardik Pandya

विजय ने घर की छत पर एस्ट्रोटर्फ विकेट लगा रखी है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह अभ्यास नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर मैं गेंद या थ्रोडाउन डालने के लिए दो या तीन लोगों को बुलाता हूं। लॉकडाउन के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रहा। शायद अब अभ्यास शुरू कर सकूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed