{"_id":"5ec6904c38f97a46015726d7","slug":"sachin-tendulkar-or-virat-kohli-who-is-better-odi-player-here-is-gautam-gambhirs-pick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, कौन है वन-डे का बेहतर खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली, कौन है वन-डे का बेहतर खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 May 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लंबे करियर और खेल के नियमों में बदलाव का हवाला देकर एक दिवसीय प्रारूप में मौजूदा कप्तान विराट कोहली पर सचिन तेंदुलकर को तरजीह दी है। सचिन ने 463 वन-डे खेलकर 49 शतक समेत 18426 रन बनाए, उन्होंने 2013 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था।
2 of 4
विराट-सचिन
दूसरी ओर कोहली ने 248 वन-डे में 11867 रन बना लिए हैं, जिनमें 43 शतक शामिल हैं। गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर कहा, 'सचिन तेंदुलकर क्योंकि उन्होंने एक सफेद गेंद से खेला जब सर्कल के भीतर चार फील्डर होते थे। अब पांच रहते हैं। मैं तेंदुलकर को चुनूंगा।' आजकल वन-डे क्रिकेट में दो सफेद गेंद ली जाती है जबकि तीन पावरप्ले होते हैं।
3 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : पीटीआई
भारत की विश्व कप 2011 में खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे गंभीर का मानना है कि नियमों में बदलाव का बल्लेबाजों को फायदा मिला। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मेरा मानना है कि नियमों में बदलाव का भी बल्लेबाजों को फायदा मिला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गंभीर ने कहा, 'नई पीढी को दो नई गेंद खेलने को मिल रही है। रिवर्स स्विंग नहीं है और ना ही ऊंगलियों की स्पिन। पचास ओवर तक पांच फील्डर अंदर रहते हैं जिससे बल्लेबाजी आसान हो गई है।' उन्होंने कहा कि लंबे करियर को देखते हुए भी वह तेंदुलकर को चुनेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।