{"_id":"5ec682452ea9e658fe7a3e11","slug":"indiacan-tour-of-south-africa-to-play-three-t20is-in-august-if-pandemic-subsides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस टीम के खिलाफ अधूरी रह गई थी जंग, कोरोना के बाद वही से शुरू कर सकता है भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिस टीम के खिलाफ अधूरी रह गई थी जंग, कोरोना के बाद वही से शुरू कर सकता है भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में सुधार होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका पूर्व समझौते के तहत अगस्त के आखिर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेल सकते हैं। अभी इस श्रृंखला का कार्यक्रम अगस्त के आखिर में तय है, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सीएसए को बाद की तिथियों में भी इसके आयोजन में आपत्ति नहीं है।
2 of 4
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट24.सीओ.जेडए के अनुसार फॉल ने गुरुवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारत अपने समझौते का सम्मान करना चाहता है। अगर यह श्रृंखला स्थगित होती है तो इसे बाद में आयोजित किया जा सकता है।’ सीएसए अधिकारी ने कहा, ‘हमारी उनके साथ (बीसीसीआई) बातचीत बहुत अच्छी रही।’
3 of 4
बीसीसीआई
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस श्रृंखला की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘पहले हमें खिलाड़ियों को ‘ग्रीन जोन’ में अनुकूलन शिविर में रखना होगा। निश्चित तौर पर अगर चीजें सही रास्ते पर आगे बढ़ती हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
बीसीसीआई का इस द्विपक्षीय श्रृंखला पर सहमत होने के का मतलब है कि अगर अक्टूबर नवंबर में टी-20 विश्व कप के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन करने के प्रयास किए जाते हैं तो उसे सीएसए का समर्थन मिलेगा। सीएसए ने कहा कि यह श्रृंखला भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों की सरकार की मंजूरी पर निर्भर होगी। फॉल ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।