क्रिकेट में हैट्रिक का मतलब लगातार तीन बार कुछ करना। चाहे वो चौका-छक्का जमाना हो या फिर विकेट लेना। गेंद से यह कमाल करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है इसलिए हैट्रिक बोलते या सुनते ही सभी के जेहन में लगातार तीन गेंद में तीन विकेट ही तैरता है। यहां भी हम बात गेंदबाजों की ही करने जा रहे हैं, उन भारतीय गेंदबाजों की जिन्होंने वन-डे इंटरनेशनल में हैट्रिक लेकर तिरंगा लहराया।
इन चार गेंदबाजों ने ली वन-डे में हैट्रिक, दो अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा, दो कह चुके अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद शमी
वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के 28वें मैच में मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर भारत को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई थी। साउथेम्प्टन के हेम्पशायर बाउल में खेले गए मुकाबले में भारत 50 ओवर में सिर्फ 224 रन ही बना पाया।
अफगानिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी। भारत की ओर से शमी ने यह ओवर किया। मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर-रहमान को निपटाकर वह 12वें वर्ल्ड कप का पहला हैट्रिक अपने नाम करने के साथ ही वर्ल्ड कप इतिहास में यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय और नौंवे खिलाड़ी भी बन गए।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव एकदिवसीय फॉर्मेट में दो हैट्रिक लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम वन-डे में शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसफ को आउट किया था। विंडीज पारी के 33वें ओवर में यह कारनामा हुआ था। इससे पहले उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हैट्रिक ली थी। तब भी 33वें ओवर में ही कोलकाता वन-डे में मैथ्यू वेड, एस्टन एगर और पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया था।
कपिल देव
1983 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव के नाम भी हैट्रिक का रिकॉर्ड दर्ज है। 225 मैच के वन-डे करियर में 253 विकेट चटकाने वाले कपिल ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में हैट्रिक ली थी। रोशन महानमा, रमेश रत्नायके और सनथ जयसूर्या को आउट करके वह वन-डे में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज थे।
चेतन शर्मा
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट और विश्व कप इतिहास की पहली हैट्रिक चेतन शर्मा के नाम है। 31 अक्टूबर 1987 को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ गतविजेता भारतीय टीम रिलायंस विश्व कप का आखिरी लीग मैच खेल रही थी। टॉस जीतकर तब कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट पर 221 रन बनाए, जिसमें चेतन शर्मा ने केन रदरफोर्ड, विकेटकीपर इयान स्मिथ एवं इवान चैटफील्ड तीनों को बोल्ड कर विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई थी। यह इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की पहली हैट्रिक थी जिसमें सभी बल्लेबाज बोल्ड हुए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 32.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।