फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Pacer Jasprit Bumrah Press Conference after first test match against Australia talk about virat Kohli

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट कोहली के कायल हुए बुमराह, बोले - हमें उनकी जरूरत

Mon, 25 Nov 2024 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतक लगाया था। कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन पर्थ में उन्होंने दमदार पारी खेली और भारत की जीत में योगदान दिया।

विज्ञापन
Indian Pacer Jasprit Bumrah Press Conference after first test match against Australia talk about virat Kohli
बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली की जमकर सराहना की है। बुमराह का कहना है कि कोहली को टीम की नहीं, बल्कि हमें उनकी जरूरत है। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।  
विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया
भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम दूसरी पारी में 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने खेली थी शतकीय पारी
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शतक लगाया था। कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन पर्थ में उन्होंने दमदार पारी खेली और भारत की जीत में योगदान दिया। कोहली ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए थे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां टेस्ट शतक था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट प्रारूप में यह छह साल बाद पहला शतक था। उन्होंने इससे पहले अंतिम बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2018 में इस प्रारूप में सैकड़ा जड़ा था।
विज्ञापन

बुमराह ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोहली के लिए मैं यही कहूंगा कि उन्हें हमारी नहीं, बल्कि हमें उनकी जरूरत है। मैंने पहले भी कहा था कि कोहली अच्छी लय में दिख रहे हैं। हालांकि, पहली पारी में वह अच्छी गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। कोहली टीम के काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका यह चौथा या पांचवां ऑस्ट्रेलियाई दौरा है। 

डे-नाइट टेस्ट को लेकर क्या बोले बुमराह?
बुमराह से एडिलेड में छह दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट के बारे में भी पूछा गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला क्योंकि यह डे-नाइट टेस्ट होगा। इस बारे में बुमराह ने कहा, जब हम 2018 में यहां खेले थे उसकी तुलना में इस बार पर्थ का विकेट थोड़ा अलग था। इस विकेट में पहली पारी की तुलना में बदलाव आया। हमने 2018 के अनुभव से सीख लिया जिससे हमें मदद मिली। अभी मैं गुलाबी गेंद के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि अभी तो जीत मिली ही है। जब हम कैनबरा में कैंप करेंगे तब इसके बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed