{"_id":"670e87597f482872c20ece55","slug":"indian-spinner-ravichandran-ashwin-say-babar-azam-and-virat-kohli-shouldn-t-be-mentioned-in-the-same-statement-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kohli-Babar: कोहली और बाबर की तुलना पर अश्विन ने रखी राय, बोले- दोनों का नाम एक बयान में नहीं लेना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli-Babar: कोहली और बाबर की तुलना पर अश्विन ने रखी राय, बोले- दोनों का नाम एक बयान में नहीं लेना चाहिए
Tue, 15 Oct 2024 08:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:48 PM IST
सार
बाबर को टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान टीम के उनके साथी फखर जमां ने बाबर की खराब फॉर्म की तुलना कोहली से की थी। जमां का कहना था कि पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को उसी तरह बाबर का समर्थन करना चाहिए था, जिस तरह खराब समय में भारत ने कोहली का किया था।
विज्ञापन
कोहली और बाबर आजम
- फोटो : BCCI/PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने प्रशंसकों से विराट कोहली और बाबर आजम के बीच तुलना नहीं करने की अपील की है। बाबर हाल के दिनों में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे तथा तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने टेस्ट में 18 पारियों से अर्धशतक भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
बाबर को टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान टीम के उनके साथी फखर जमां ने बाबर की खराब फॉर्म की तुलना कोहली से की थी। जमां का कहना था कि पाकिस्तान के चयनकर्ताओं को उसी तरह बाबर का समर्थन करना चाहिए था, जिस तरह खराब समय में भारत ने कोहली का किया था। फखर के इस बयान और दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार हो रही तुलना पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि कोहली और बाबर का नाम एक बयान में नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, जाहिर है कि अगर बाबर को मौका मिलता तो उनमें क्लास है तो वह रन बनाते। मेरा मानना है कि इस पर बहस खत्म होनी चाहिए। पहली बात तो यह कि एक ही बयान में कोहली और बाबर का नाम एक साथ नहीं लिया जाना चाहिए।
अश्विन ने टेस्ट बल्लेबाज के रूप में बाबर की योग्यता को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि कोहली पूरी तरह से एक अलग खिलाड़ी हैं, जिनकी बराबरी केवल जो रूट से ही की जा सकती है। अश्विन ने कहा, मैं माफी चाहूंगा लेकिन मैं बाबर आजम को एक बेहतरीन खिलाड़ी मानता हूं, पर कोहली एकदम अलग हैं। विभिन्न जगहों में, समय-समय पर, दबाव की स्थितियों में, जिस तरह की कोहली ने रन बनाए हैं, क्रिकेट की दुनिया में कोई भी ऐसा करने के करीब नहीं आया है। जितना मैं जानता हूं, अगर कोई इसके करीब आया है तो वो टेस्ट क्रिकेट में जो रूट हैं।
टेस्ट में कोहली और बाबर के आंकड़े
कोहली और बाबर के बीच टेस्ट क्रिकेट में तुलना करें तो भारतीय बल्लेबाज ने 115 टेस्ट मैचों में 48.89 के औसत से 8947 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ, बाबर के नाम 55 टेस्ट मैचों में 43.92 के औसत से 3997 रन हैं जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।
कोहली और बाबर के बीच टेस्ट क्रिकेट में तुलना करें तो भारतीय बल्लेबाज ने 115 टेस्ट मैचों में 48.89 के औसत से 8947 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ, बाबर के नाम 55 टेस्ट मैचों में 43.92 के औसत से 3997 रन हैं जिसमें नौ शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।