फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Stand-in Captain Jasprit Bumrah praise Virat Kohli in pre match press conference ahead of Perth test

BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बुमराह ने कोहली को जमकर सराहा, बोले- नजर नहीं लगाना चाहता

Thu, 21 Nov 2024 12:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रहा था और वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे थे। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में कुल 100 रन भी नहीं बना पाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है।

विज्ञापन
Indian Stand-in Captain Jasprit Bumrah praise Virat Kohli in pre match press conference ahead of Perth test
कोहली और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व भारत के स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर सराहना की है। बुमराह का कहना है कि कोहली नेट्स पर काफी अच्छे रंग में नजर आ रहे थे, लेकिन वह पूर्व कप्तान को नजर नहीं लगाना चाहते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से पर्थ में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया था जिस कारण भारतीय कप्तान पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रोहित फिलहाल पितृत्व अवकाश पर चल रहे हैं और माना जा रहा है कि वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह पहले मैच में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुमराह ने कहा, मैंने विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह टीम के लीडर हैं और दिग्गज खिलाड़ी हैं। हमारी टीम में वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी पेशेवर हैं। मैं उन्हें नजर नहीं लगाना चाहता, लेकिन कोहली नेट्स पर काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसकी कोशिश उस पुरानी कड़वी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की होगी। कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी तरह फ्लॉप रहा था और वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे थे। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में कुल 100 रन भी नहीं बना पाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है। कोहली ने सीरीज से पहले जमकर अभ्यास किया था और नेट्स पर काफी देर तक बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे थे। 

सीरीज की तैयारियों पर क्या बोले कप्तान?
सीरीज की तैयारियों को लेकर बुमराह ने कहा कि टीम अच्छी लय में दिख रही है क्योंकि सभी पहले यहां आ गए और अभ्यास के दौरान वाका मैदान पर काफी समय बिताया। बुमराह ने कहा, जब भी हम खेलते हैं, परिस्थिति चाहे जो भी हो हमें खुद पर भरोसा रहता है। तैयारियों को देखें तो हम अच्छी स्थिति में हैं। अब सिर्फ यह मानसिकता पर निर्भर है और उम्मीद करते हैं कि चीजें सही स्थान पर हों। 

बुमराह बोले- कोहली-रोहित से सीखने की कोशिश करता हूं
बुमराह ने साथ ही कहा कि वह कप्तानी को एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के तौर पर देखते हैं जो उन्हें पसंद है। बुमराह ने कहा, जब से मैं छोटा था, तभी से मैं कठिन काम करना पसंद करता हूं। आप चुनौतियों में खुद को देखना चाहते हैं। मैं रोहित और कोहली से सीखने की कोशिश करता हूं। जब मैं सीनियर हो जाऊंगा तो इसे अपने युवा खिलाड़ियों को सौपूंगा। इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं है। मैं हमेशा इस प्रारूप में खेलना चाहता हूं। कम ही लोग है जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैच खेला है। मैं इस स्थिति में पहुंचा हूं, इसलिए खुद को भाग्यशाली समझता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed