फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions

U19 World Cup Final: भारतीय टीम की 'वैभवशाली' जीत से गौरवान्वित हुआ देश, खिलाड़ियों से राजनेताओं तक ने दी बधाई

Fri, 06 Feb 2026 08:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Feb 2026 08:58 PM IST
सार

भारतीय अंडर-19 टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों से राजनेताओं तक ने सोशल मीडिया पर आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम को उनके दमदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम ने शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 टीम ने रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में विजेता बनी थी। बता दें कि, भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा और ग्रुप चरण से लेकर फाइनल मुकाबले तक कोई टीम आयुष की अगुवाई वाली टीम को हरा नहीं सकी।
विज्ञापन

Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions
भारत अंडर19 विश्व कप चैंपियन - फोटो : BCCI
भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा
हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions
भारत अंडर19 विश्व कप चैंपियन - फोटो : Twitter
भारत की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 20 पर पहला झटका लगा था। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई।

म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने 32 गेंद में अर्धशतक और 55 गेंद में शतक पूरा किया। फिर 71 गेंद में 150 रन बनाए। वह 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। वैभव ने तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई।

वैभव का विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद भारत ने 160 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। वेदांत ने 36 गेंद में 32 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 गेंद में 30 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद में 40 रन बनाए। आरएस अंबरीश 18 रन बना सके। वहीं, कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। खिलन पटेल तीन रन, हेनिल पटेल पांच रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए। वहीं, सेबास्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मैनी लम्सडन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की पारी
जवाब में इंग्लैंड की भी शुरुआत खराब रही। 19 पर टीम को पहला झटका लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिंस और बेन मायेस ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 74 रन की साझेदारी निभाई। मायेस और डॉकिंस के आउट होते ही इंग्लैंड का मध्यक्रम लुढ़क गया। डॉकिंस ने 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, मायेस 28 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान थॉमस रियू 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। राल्फी अल्बर्ट और सेबास्टियन मॉर्गन खाता नहीं खोल सके, जबकि फरहान अहमद एक रन बना सके। जेम्स मिंटो ने कैलब फाल्कनर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 80 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। मिंटो 28 रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर ने शतक लगाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

लम्सडेन तीन रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर आखिरी विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। वह 67 गेंद में नौ चौके और सात छक्कों की मदद से 115 रन बना सके। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने तीन और दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट लिए। वहीं, कनिष्क चौहान को भी दो विकेट लिए। खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे को एक-एक विकेट मिला।

Indian Team wins under world cup final 2026 trophy social media reactions
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : IANS
भारत की ऐतिहासिक जीत पर लगा बधाईयों का तांता
भारतीय अंडर-19 टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाईयों का तांता लगा है। खिलाड़ियों से लेकर राजनेता तक सभी आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। आइये देखते हैं...
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed