फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले विराट कोहली की उड़ाई थी गिल्लियां, अब मिलने के बाद राशिद खान बोले- मजा आता है

Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018: After taking Virat Kohli wicket, Now Rashin khan posts picture with him

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने चमत्कारिक प्रदर्शन के चलते सभी का दिल जीतने वाले राशिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आरसीबी के कप्तान कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्पिनर ने अपनी गुगली से क्लीन बोल्ड किया था। कोहली 11 गेंदों पर 12 रन ही बना सके। अब मैच के अगले दिन अफगान स्टार राशिद खान ने विराट के साथ तस्वीर शेयर की है।

ipl 2018: After taking Virat Kohli wicket, Now Rashin khan posts picture with him
सनराइजर्स के इस लेग स्पिनर ने मैच के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाई। फोटो के कैप्शन में राशिद ने लिखा, 'क्लासिकल विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए हमेशा स्पेशल फील करता हूं। मजा आता है'।
 

 
ipl 2018: After taking Virat Kohli wicket, Now Rashin khan posts picture with him
गुरुवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला भले ही आरसीबी के नाम रहा हो। मगर दिल राशिद खान ने जीता। अपने 4 ओवर्स के कोटा में राशिद ने 27 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और मोईन अली इनके शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2018: After taking Virat Kohli wicket, Now Rashin khan posts picture with him
इन 3 विकेट के अलावा राशिद खान ने बाउंड्री पर एक जबरदस्त कैच भी लपका था। जिसकी बेहद तारीफ की जा रही है। इस मैच में टॉस हारकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 204 रन ही बना सकी और 14 रन से यह मैच गंवा बैठी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed