{"_id":"5aff04374f1c1be4408b62bb","slug":"ipl-2018-chennai-supekings-fan-missed-his-date-just-to-watch-ms-dhoni-on-the-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने दिल के सबसे करीबी इंसान को छोड़कर देखने पहुंचा धोनी का मैच, पोस्टर में बयां किया हाल-ए-दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने दिल के सबसे करीबी इंसान को छोड़कर देखने पहुंचा धोनी का मैच, पोस्टर में बयां किया हाल-ए-दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर चेन्नई सुपरकिंग्स को IPL इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीम करार दिया जाए तो गलत नहीं होगा। क्रिकेट पंडित तो यहां तक कहते हैं कि अगर चांद में भी चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच रखा जाए तो वहां भी आपको पीली जर्सी पहने फैन नजर आ जाएंगे। शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले ऐसी ही जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली। जब एक फैन ने अपने पोस्टर से सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स आमने-सामने थे। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मुकाबले से पहले एक फैन ऐसा नजर आया जिसने मैच में सीएसके के कप्तान धोनी के लिए प्रेमिका संग डेट पर जाने का प्रोग्राम मिस कर दिया।
इस बारे में चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की गई है। इस ट्वीट में सीएसके की पीली जर्सी पहने एक लड़का खड़ा है, जिसके हाथों में पोस्टर नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, 'मेरे साथी धोनी को देखने के लिए आज मैंने डेट मिस कर दी।' इस फोटो के साथ सीएसके ने कैप्शन लिखा, 'क्या बात है! उम्मीद करते हैं कि तुम्हारी डेट तुम्हें या इस ट्वीट को आज रात टीवी पर न देख ले।'
Whattey! Hope your date doesn't spot you on the TV tonight...or perhaps this tweet! #whistlepodu #yellove #DDvCSK 🦁💛 pic.twitter.com/GzViUPn7wz
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब सीएसके या इसके कप्तान एमएस धोनी के लिए फैन की ऐसी दीवानगी नजर आई हो। इसके पहले मौजूदा आईपीएल में ऐसे 2 मौके आए जब सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए फैन न सिर्फ मैदान के अंदर घुसे बल्कि अपने फेवरेट 'माही भाई' का पैर तक छू लिया।
विज्ञापन
प्लेऑफ में जगह बना चुकी चेन्नई को एक मैच खेलने के बाद अपना होमग्राउंड बदलकर पुणे करना पड़ा था। दूसरे राज्य और शहर में मैच होने के बावजूद टीम के सपोर्ट में कोई कमी नहीं आई। सीएसके के हर मैच पर चेन्नई से स्पेशल ट्रेन पुणे पहुंचती है। धोनी की कप्तानी में इस टीम ने छह फाइनल खेले हैं और दो बार विजेता बनी है। फैंस इस बार भी टीम को विजेता बनते देखना चाहेगी।