{"_id":"5af568304f1c1bd1408b466d","slug":"ipl-2018-chris-gayle-openly-challenged-to-other-players-by-this-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: सिक्स पैक एब्स दिखाकर गेल ने किया खुला चैलेंज, बोला है कोई बेहतर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: सिक्स पैक एब्स दिखाकर गेल ने किया खुला चैलेंज, बोला है कोई बेहतर
Fri, 11 May 2018 03:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब ने वैसे तो आईपीएल 2018 में अब तक बेहतरह प्रदर्शन ही किया है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक गेल का बल्ला जमकर बोला है। इस आईपीएल का पहला शतक भी गेल के ही नाम रहा। मैदान के अंदर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले गेल ऑफ द फिल्ड बेहद बिंदास जिंदगी जीते हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है और मजाक-मजाक में ही सही पर दूसरे खिलाड़ियों को खुला चैलैेंज दे दिया है।
2 of 4
इस मुकाबले से पहले गेल ने बल्लेबाजों को चुनौती दी है। चुनौती भी कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि किस बल्लेबाज के सबसे अच्छे सिक्स पैक एब्स हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में गेल एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके एक हाथ में तख्ती है। जिस पर लिखा कि, किस क्रिकेटर के सबसे बेहतर सिक्स पैक एब्स हैं।
गेल ने अब तक इस सीजन में खेले गए 7 मैच में 311 रन बनाए हैं। इसमें 104 रनों की नाबाद पारी भी शामिल है। अब किंग्स इलेवन पंजाब का अगला मैच शनिवार को अपने दूसरे होम ग्राउंड इंदौर में कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके पहले भी गेल आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर पहले एक्ट्रेस मिनीषा लांबा के साथ गोवा तो फिर परिवार के साथ केरल जा पहुंचे थे। छुट्टियां एन्जॉय करते हुए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर तस्वीरें भी शेयर की थी। बता दें कि इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। अब तक खेले 10 मैचों में से इस टीम ने 6 में जीत दर्ज की है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।