फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: कभी विराट से शादी करना चाहती थी ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर, अब शादीशुदा धोनी पर हुई फिदा

Fri, 27 Apr 2018 04:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Danielle Wyatt fall in love with Dhoni haircut

मैदान पर लंबे छक्के और हैलीकॉप्टर शॉट के अलावा टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी अपने कूल एटीट्यूड के लिए भी पहचाने जाते हैं। कभी अपनी लंबी-लंबी जुल्फों के लिए पाकिस्तानी राष्ट्रपति से तारीफ सुन चुके माही अपने हेयर कट के साथ प्रयोग करने से भी नहीं घबराते। यही कारण है कि हर यंगस्टर उन्हें फॉलो करना चाहता है। अब इस लिस्ट में एक खूबसूरत महिला क्रिकेटर का नाम भी जुड़ चुका है। अगली स्लाइड में जानिए कौन हैं वो क्रिकेटर...

IPL 2018: Danielle Wyatt fall in love with Dhoni haircut

हर टूर्नामेंट में एक नए हेयर स्टाइल के साथ मैदान पर उतरने वाले धोनी IPL 2018 में भी एक अलग रंग में नजर आ रहे हैं। मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने भी हाल ही में नई हेयर स्टाइल के साथ धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। देखते ही देखते न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी माही के नए अंदाज के फैन बन गए। इस लिस्ट में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य डेनिएल वायट का नाम भी जुड़ गया है।

IPL 2018: Danielle Wyatt fall in love with Dhoni haircut

विराट कोहली की जबरा फैन इस महिला क्रिकेटर ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की। मैच के बाद डेनिएल वायट धोनी पर फिदा हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर एमएस धोनी के हेयरकट की तारीफ की। इसके कुछ दिन पहले धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की तारीफ करते हुए डेनियल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मुझे नहीं पता कि मेरा हेलीकॉप्टर शॉट कितना दूर जा पाएगा।

 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Danielle Wyatt fall in love with Dhoni haircut

याद हो कि डेनियल इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के प्रति अपने प्यार को लेकर चर्चा में आईं थीं।  साल 2014 में तो डेनियली ने विराट को खुलेआम शादी का प्रस्ताव भी दे डाला था।

विज्ञापन
IPL 2018: Danielle Wyatt fall in love with Dhoni haircut
विराट ने भी अपनी इस क्रिकेटर फैन का दिल नहीं तोड़ा। पिछले साल उनसे मुलाकात की और अपना एक बैट भी गिफ्ट में दिया। अब धोनी की बल्लेबाजी और कूल स्टाइल देखने के बाद डेनियली धोनी के अंदाज पर फिदा हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed