फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिद खान ने हवा में उड़कर लिया कैच, IPL 2018 में दोबारा दिखा ऐसा कमाल

Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Rashid Khan takes a superb catch in Trent Boult sttyle to Dismiss Colin de Grandhomme
IPL 2018 में गुरुवार को खेले गए एक हाई स्कोरिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। मुकाबला भले ही 'विराट सेना' के नाम हुआ हो। मगर दिल तो सनराइजर्स के राशिद खान ने जीता।
IPL 2018: Rashid Khan takes a superb catch in Trent Boult sttyle to Dismiss Colin de Grandhomme
पहले गेंदबाजी में राशिद ने 4 ओवर्स में 27 रन देकर अहम 3 विकेट झटके। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राशिद खान ने जहां अपनी गुगली पर कोहली को क्लील बोल्ड किया तो बाद में खतरनाक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (69) और मोईन अली (65) को भी अपना शिकार बनाया। 
IPL 2018: Rashid Khan takes a superb catch in Trent Boult sttyle to Dismiss Colin de Grandhomme
मैच के 20वें ओवर में राशिद खान का एक कमाल देखने को मिला। कीवी खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रांडहोम धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे। अपने अर्धशतक से 10 रन दूर कॉलिन ने मिड विकेट क्षेत्र में जोरदार शॉट लगाया। गेंद बाउंड्री पार कर सीधे 6 रन के लिए जा रही थी। मगर तभी सुपरमैन की तरह छलांग लगाते हुए राशिद खान ने एक हाथ से गेंद को अपने पंजों में समां लिया।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Rashid Khan takes a superb catch in Trent Boult sttyle to Dismiss Colin de Grandhomme
आपको बता दें कि मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 विकेट पर 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 204 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रन से गंवा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed