कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला IPL के 12वें सीजन में जमकर बोल रहा है। कोलकाता के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने खेल से हर किसी को प्रभावित किया है। छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे चल रहे रसेल के पास मैदान से बाहर भी खुश होने के कई बहाने हैं। मसलन रसेल की पत्नी जैसन लॉरा भी भी उन्हें चीयर करने के लिए भारत आईं हुईं हैं।
IPL 2019: गंदे कमेंट्स से परेशान थीं आंद्रे रसेल की पत्नी लॉरा, अब दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसन लॉरा एक सुपरमॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। 2016 में शादी के बंधन में बंधने वाली लॉरा इंस्टाग्राम पर बेहद सक्रिय है। सोशल मीडिया उनकी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है। छरहरी काया और बिंदास अंदाज ही उनकी परेशानी का सबब भी बना हुआ है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से लॉरा की फोटोज पर बेहद भद्दे और अश्लील कमेंट्स आ रहे थे। यहां तक कि ट्रोल्स पर्सनल मैसेज कर उनसे बद्तमीजी करते, शायद यही वजह है कि इन सबसे परेशना होकर लॉरा को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना पड़ा, जहां उन्होंने इन ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए मुंह पर मुक्का तक मारने की बात कह डाली।
आंद्रे रसेल की पत्नी ने अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'सोशल मीडिया में आप असभ्य लोगों से सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते हैं और ना ही उन लोगो के मुंह में पंच लगा सकते हैं।'
A post shared by Jassym Lora Russell (@jassymloraru) on