{"_id":"5c9f6567bdec2214046eff9d","slug":"ipl-2019-chris-gayle-becomes-only-batsman-to-smash-300-sixes-in-tournament-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने IPL में बनाया 'तिहरा शतक', दूसरा छक्का लगाते ही रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने IPL में बनाया 'तिहरा शतक', दूसरा छक्का लगाते ही रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में इतिहास रच दिया। गेल इंडियन टी-20 लीग में सबसे पहले छक्कों का तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन हैं।
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : file photo
मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मैक्लेनाघन की गेंद पर उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैक्लेनाघन के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंंद पर लगातार छक्के मारे।
3 of 5
एबी डीविलियर्स
इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद एबी डीविलियर्स का नंबर आता है। बैंगलोर के इस खिलाड़ी ने 143 मैच की 131 पारियों में 192 छक्के जमाए हैं। इस तरह डिविलियर्स क्रिस गेल से 108 छक्के पीछे हैं। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी 187 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। चेन्नई के ही सुरेश रैना 186 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि क्रिस गेल ने एक पारी में भी सर्वाधिक 17 छक्के लगाए हैं। गेल ने साल 2013 के आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्का लगाया था। गेल ने ये कारनामा पुणे के खिलाफ किया था। तब गेल ने मैच में रिकॉर्ड तोड़ 175 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी। इस मैच में स्पिनर राहुल शर्मा के एक ओवर में उन्होंने 5 छक्के भी जड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई द्वारा खड़े किए गए 177 रन के जवाब में क्रिस गेल ने पंजाब को जोरदार शुरुआत दिलाई थी। हालांकि वे जल्द ही 24 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद में हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 3 चौके और चार छक्के जमाए। इन चार सिक्सर्स के बूते गेल की इस टूर्नामेंट में छक्कों की संख्या 302 हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।