{"_id":"5cb3206cbdec2214380c47fb","slug":"ipl-2019-du-plessis-takes-a-beautiful-catch-to-dismiss-robin-uthappa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैदान पर फिसलते हुए डू प्लेसिस ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे दुनिया बरसों याद रखेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: मैदान पर फिसलते हुए डू प्लेसिस ने पकड़ा ऐसा कैच, जिसे दुनिया बरसों याद रखेगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फाफ डू प्सेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग का दूसरा नाम ही रोमांच है। नया दिन, नया मुकाबला और नए रिकॉर्ड वाली नई कहानी। रविवार को भी इस टूर्नामेंट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब फाफ डू प्लेसिस ने एक ऐसा कैच लपका जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
2 of 4
फाफ डू प्लेसिस
ईडन गार्डंस में खेले जा रहे सुपर संडे के पहले मुकाबले में मेजबान कोलकाता और चेन्नई आमने-सामने है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता का 10वां ओवर इमरान ताहिर लेकर आए। चौथी गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने इमरान ताहिर की गेंद पर लेग साइड में एक शॉट खेलना चाहा, लेग ब्रेक पढ़ने में पूरी तरह नाकाम रहे उथप्पा के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में तैर रही थी, जिसे 20-25 यार्ड दौड़ लगाने के बाद फाफ ने लपकने में कामयाबी हासिल कर ही ली।
3 of 4
फाफ डू प्लेसिस
बाउंड्री पर खड़े फाफ ने लंबी दौड़ लगाई और आगे डाइव लगाते हुए शानदार कैच लिया। इस कैच की गिनती मौजूदा इंडियन टी-20 लीग के बेहतरीन कैच में की जा रही है। डू प्लेसिस ने रॉबिन उथप्पा को गोल्डन डक किया। यह उनकी पहली ही गेंद थी, जिसे उथप्पा समझने में पूरी तरह विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इमरान ताहिर
इमरान ताहिर ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर नीतिश राणा को डगआउट भेजा था। चौथी पर उथप्पा बगैर खाता खोले आउट हुए तो 15वें ओवर में ताहिर ने पहले लिन 51 गेंदों में 82 रन और फिर खतरनाक आंद्रे रसेल (4 गेंद में 10 रन) को भी चलता कर कोलकाता की कमर तोड़ दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।