{"_id":"5cc6ce21bdec2207132d521a","slug":"ipl-2019-hardik-pandya-smashes-91-runs-in-34","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अकेले पड़ गए थे हार्दिक पांड्या, वरना खाली नहीं जाती 34 गेंदों पर 91 रन की तूफानी पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अकेले पड़ गए थे हार्दिक पांड्या, वरना खाली नहीं जाती 34 गेंदों पर 91 रन की तूफानी पारी
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने कहा कि कोलकाता के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग के मैच में हार्दिक पांड्या को दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के सामने 233 रन का लक्ष्य था, लेकिन हार्दिक की 34 गेंदों पर 91 रन की तूफानी पारी के बावजूद उसे 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।
3 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : पीटीआई
डीकॉक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'जब हार्दिक और कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए उतरे तो अच्छा होता कि हमारे कुछ कम विकेट गिरे होते, लेकिन दुर्भाग्य से आज ऐसा नहीं हुआ। शुरू में विकेटों का पतन हो गया और हार्दिक को दूसरे छोर से मदद नहीं मिलने से हमारे लिए मुश्किल बढ़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : हार्दिक पांड्या
दक्षिण अफ्रीका के इस क्रिकेटर ने कहा कि उपमहाद्वीप के बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेटों पर इस प्रारूप में गेंदबाजों के पास कम मौके होते हैं। डीकॉक ने कहा, 'भारत में आम तौर पर मैदान छोटे होते हैं जबकि विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल होते हैं। ऑस्ट्रेलिया में मैदान बड़े होते हैं तो दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। यहां विकेट बल्लेबाजों के अधिक अनुकूल होते हैं। गेंदबाज हमेशा दबाव में रहते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।