फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता में तूफान लाने वाले हार्दिक पांड्या को रिकॉर्ड्स से कोई फर्क नहीं पड़ता

Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 29 Apr 2019 04:20 PM IST
सार

  • मैच में कुल 29 छक्के लगे। 15 कोलकाता की ओर से और 14 मुंबई ने लगाए

विज्ञापन
I don't care about records says Hardik Pandya after 34-ball 91 vs KKR
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात को कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात हुई। पहले आंद्रे रसल की अगुवाई में मुंबई के गेंदबाजों की तबीयत से पिटाई हुई। बाद में हार्दिक पांड्या ने कोलकाता के गेंदबाजों से इसका बदला ले लिया।

I don't care about records says Hardik Pandya after 34-ball 91 vs KKR
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

कोलकाता ने रसल 80 (40 गेंद, छह चौके और 8 छक्के), शुभमन गिल 76 रन (45 गेंद, छह चौके और चार छक्के) और क्रिस लिन 54 रन (29 गेंद, 8 चौके और दो छक्के) की मदद से दो विकेट पर 232 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।

I don't care about records says Hardik Pandya after 34-ball 91 vs KKR
हार्दिक पांड्या - फोटो : ipl

हार्दिक पांड्या की ताबाड़तोड़ बल्लेबाजी ने उसके लिए उम्मीद की लौ जलाए रखी। पांड्या ने महज 34 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 91 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी पारी भी मुंबई को 34 रनों की हार से नहीं बचा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
I don't care about records says Hardik Pandya after 34-ball 91 vs KKR
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड

मैच के बाद पांड्या ने कहा, 'मैं क्रुणाल से कह रहा था, 'भाई मैं शतक के करीब पहुंच गया हूं।' यह मेरे लिए नई बात है। परिस्थितियों की मांग थी कि मैं इसी अंदाज में बल्लेबाजी करूं और किस्मत से ऐसा ही हुआ। सिर्फ जिस गेंद पर मैं आउट हुआ वही प्लान के हिसाब से नहीं गई।' 

विज्ञापन
I don't care about records says Hardik Pandya after 34-ball 91 vs KKR
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई

कोलकाता के बड़े स्कोर के बारे में उन्होंने कहा कि जब सामने इतना बड़ा लक्ष्य हो तो आपके पास सोचने-विचारने का ज्यादा समय नहीं होता। उन्होंने कहा, 'मैं जानता था कि पोलार्ड वहां बल्लेबाजी कर रहे हैं। मेरे पास सेट होने का टाइम नहीं था मुझे बस अपने खेल को एन्जॉय करना था। मुझे खुद पर विश्वास था और इससे काफी फर्क पड़ता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed