फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की पूरी कहानी, शादी के वक्त छिपाए थे दो बड़े राज

Mon, 29 Apr 2019 04:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan full story before her second marriage
hasin jahan

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले एक साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह हसीन जहां एक बार फिर शमी के अमरोहा स्थित आवास पर धमक पड़ीं और वहीं बसेरा डालने का एलान भी कर दिया।


 

mohammed shami wife hasin jahan full story before her second marriage
shami hasin jahan

इससे पहले हसीन ने पति शमी पर कई संगीन आरोप मढ़ते हुए कहा था कि शमी उन्हें घर खर्च का पैसा नहीं देते और उनका किसी और महिला से रोमांस चल रहा है। इस वजह से शमी उनसे तलाक लेना चाहते हैं। शमी ने भी उनके आरोपों को ना केवल गलत बताया बल्कि ये भी कहा कि दरअसल हसीन ने उन्हें धोखा दिया है।

mohammed shami wife hasin jahan full story before her second marriage
mohammed shami and hasin jahan
शमी ने पत्नी हसीन के बारे में बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा थीं। उनके दो बच्चे भी थे। शमी ने कहा था, 'हसीन ने मुझसे अपनी पहली शादी के बात छुपाई थी और अपनी दोनों बेटियों के बारे में भी मुझे गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये दोनों उनकी बहन की बेटियां हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan full story before her second marriage
mohammed shami
गौरतलब है कि हसीन जहां और शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। हसीन एक मॉडल थीं। फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की।

 

विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan full story before her second marriage
mohammed shami
शमी के मुताबिक उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन है। वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।तब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा, हमारी शादी 2002 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं। साल 2010 में तलाक हो गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed