सब्सक्राइब करें

'बाहुबली की हत्या का जिम्मेदार था कटप्पा और कोलकाता को ले डूबा उथप्पा'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Robin Uthappa Gets Brutally Trolled For Slow Knock During KKR v RCB
रॉबिन उथप्पा - फोटो : अमर उजाला

जब रॉबिन उथप्पा बैंगलोर के विशाल स्कोर का पीछा करने के लिए कोलकाता की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे तब यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि वे IPL में खेल रहे हैं या फिर कोई टेस्ट मैच। उथप्पा ने 20 गेदों में 9 रन की एक बेहद सुस्त पारी खेली, जो शायद शुक्रवार रात कोलकाता की हार का बड़ा कारण बनी।

Trending Videos
IPL 2019: Robin Uthappa Gets Brutally Trolled For Slow Knock During KKR v RCB
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

बैंगलोर के 213 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता की जब सारी उम्मीदें दम तोड़ चुकी थी, तब चार विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और नीतिश राणा ने मिलकर जो खेल दिखाया पूरी दुनिया उसकी मुरीद हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Robin Uthappa Gets Brutally Trolled For Slow Knock During KKR v RCB
आंद्रे रसेल और नीतिश राणा - फोटो : अमर उजाला

एक वक्त कोलकाता मैच में पूरी तरह से बाहर नजर आ रही थी। 11.5 ओवर पर 79 रन में चौथा विकेट गिर चुका था। जीत के लिए 47 गेंदों में 135 रन की दरकार थी। इसके बाद मैदान पर आंद्रे रसेल की एंट्री होती है। ये फैंस की दीवानगी का ही आलम था कि इस असंभव से स्कोर को पाने की भी उम्मीद की जाने लगी। रसेल-राणा ने जी-जान लगा दिया, लेकिन जीत नसीब नहीं हो पाई।

IPL 2019: Robin Uthappa Gets Brutally Trolled For Slow Knock During KKR v RCB
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

इसका एक बड़ा कारण उथप्पा की 20 गेंदों में 9 रन की सुस्त पारी भी रही। मैच खत्म होने के बाद कोलकाता भले ही स्कोरबोर्ड में 10 रन पीछे रह गई, लेकिन इस मैच के गवाह बने हर फैन को पता है कि अगर एक-दो गेंदें और होती तो कोलकाता इतिहास रच देता।

विज्ञापन
IPL 2019: Robin Uthappa Gets Brutally Trolled For Slow Knock During KKR v RCB
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL

नीतिश राणा ने नाबाद 46 गेंदों में 85 रन बनाए तो रसेल ने 25 गेंदों में 65 रन का तूफान ला दिया। पहली पारी में शतक ठोककर रनों का पहाड़ लगाने विराट के माथे पर शिकन साफ देखी गई। जो गेंदबाज आता उसकी पिटाई होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed