फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई की तीन बड़ी कमजोरियां, जिन्हें सुलझाए बिना धोनी नहीं जीत पाएंगे चौथी बार IPL

Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
सार

  • कुल मैच: 26
  • मुंबई जीत: 15
  • चेन्नई जीत: 11
  • चेपक स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई के बीच सात मुकाबले खेले गए जिनमें पांच में मुंबई जीती 
  • इस सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में मुंबई ने चेन्नई को हराया

विज्ञापन
IPL 2019: Weakness of Chennai Super Kings before qualifier 1 vs Mumbai Indians
एमएस धोनी

IPL की गत चैम्पियन चेन्नई एक बार फिर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए सीजन 12 के क्वालीफायर में मुंबई का सामना करेगी। ये मैच चेन्नई के घरेलू चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें चेन्नई का हमेशा से जीत का दबदबा रहा है, लेकिन मुकाबला जब मुंबई से इस मैदान में होता है तो चेन्नई की टीम कमजोर नजर आती है।



यही कारण है की साल 2010 के बाद से चेन्नई इस मैदान में मुंबई इंडियंस से जीत हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन 2019 की बात करें तो चेन्नई को मुंबई के खिलाफ दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आकड़ें तो मुंबई की तरफ है लेकिन थाला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई कभी भी पासा पलट सकती है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे चेन्नई की तीन कमजोरियों के बारें में जिसका फायदा उठाकर मुंबई एक बार फिर चेन्नई को उसके घर में हराना चाहेगी।

IPL 2019: Weakness of Chennai Super Kings before qualifier 1 vs Mumbai Indians
शेन वॉटसन और सुरेश रैना

कमजोरी 

  • शीर्ष क्रम में वॉटसन और रैना का टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन 

चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाजी शुरू से समस्या बनी हुई है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन को मौका मिला, लेकिन नाकमयाब होने के बाद फाफ डू प्लेसिस को टीम में लाया गया। ऐसे में फाफ तो अपना काम बखूबी निभा रहे हैं लेकिन वॉटसन अभी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। 2008 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे शेन वॉटसन 14 मुकाबलों में 258 रन ही बना पाए।

सुरेश रैना भी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 14 मुकाबलों में 27.61 की औसत से बनाए गए 359 रन रैना जैसे बल्लेबाज के कद को शोभा नहीं देता। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी वॉटसन और रैना दोनों से क्वालीफायर और जरूरत पड़े तो एलिमिनेटर में भी ऑलराउंड खेल की उम्मीद करेंगे।

IPL 2019: Weakness of Chennai Super Kings before qualifier 1 vs Mumbai Indians
kedar jadhav - फोटो : SELF
  • केदार जाधव चोटिल, अंबाती रायुडू फॉर्म में नहीं चल रहे


चेन्नई के मध्य क्रम में भी कमजोरी साफ नजर आती है। अंबाती रायुडू का बल्ला शांत है, तो वहीं केदार जाधव के चोटिल होने के बाद चेन्नई की मुश्किल बढ़ सकती हैं। चेन्नई के पास मध्य क्रम में इस समय कोई भी मजबूत खिलाड़ी धोनी के अलावा मौजूद नहीं है जो टीम को बड़े लक्ष्य तक ले जा सकें। ऐसे में ओपनिंग के बाद मुंबई की टीम चेन्नई के कमजोर मध्यक्रम का भी फायदा उठाना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Weakness of Chennai Super Kings before qualifier 1 vs Mumbai Indians
धोनी ब्रावो - फोटो : social media
  • चोट से वापसी के बाद ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो लय में नहीं 


ड्वेन ब्रावो एक ऐसा नाम है जो हर सीजन चेन्नई के लिए अहम किरदार निभाते आ रहे हैं। चोट से उबरकर टूर्नामेंट में वापसी करने वाला यह कैरेबियाई खिलाड़ी अब उस रंग में नजर नहीं आ रहा। यह धोनी के लिए चिंता का सबब है। चाहे बीच के ओवर्स हो या फिर डेथ ओवर्स। ब्रावो अपने मिश्रण से न सिर्फ रन रोकने में कारगार थे बल्कि विकेट निकालकर कर देते थे। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कला भी किसी से छिपी नहीं।

बल्लेबाजी में मध्यक्रम के बल्लेबाजों के फेल होने के बाद पूरा दबाव कप्तान धोनी पर आ जाता है। ऐसे में अगर धोनी भी आउट हो गए तोचेन्नई का बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इस समस्या का चेन्नई को समाधान निकालना होगा क्योंकि अगर मुंबई के खिलाफ मैच जीतना है तो आपकी बल्लेबाजी में गहराई के साथ-साथ ताकत भी होनी चाहिए जो अंतिम ओवर्स में अधिक से अधिक रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed