सब्सक्राइब करें
SRH Inning
40/1 (5 ov)
Travis Head 10(11)*
Ishan Kishan 30 (18)
Rajasthan Royals elected to bowl

IPL 2020: मैच के दौरान तकलीफ में दिखे धोनी, बताया पूरा मामला, अपनी बल्लेबाजी पर भी कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Oct 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni was exhausted during match due to humidity reveals the main problem
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Amar Ujala

चेन्नई सुपर किंग्स एक हफ्ते के अंतराल के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से मैदान पर उतरी। तीन मैचों में दो हार के बाद सीएसके ने हैदराबाद के खिलाफ टीम में कई बदलाव किए। हालांकि इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ और एक बार फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मैच में 47 रन बनाकर नाबाद रहे धोनी की तबीयत कुछ खराब दिखी।

Trending Videos
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni was exhausted during match due to humidity reveals the main problem
एमएस धोनी - फोटो : twitter@ChennaiIPL

मैच के बाद धोनी ने अपनी तकलीफ के बारे में बात की और उसके पीछे के कारण को बताया। धोनी ने कहा, 'मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है।’ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और टीम की हार पर कहा कि मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका। शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni was exhausted during match due to humidity reveals the main problem
एमएस धोनी - फोटो : Social media

गौरतलब है कि धोनी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए काफी थके हुए और बल्लेबाजी में असहज दिखे। उन्होंने चार गेंदों का सामना करने के बाद ब्रेक लिया और फिर हेलमेट, पैड, बल्ला सब छोड़कर थोड़ा ब्रेक लिया। इसके बाद उन्होंने फिजियो की मदद ली और फिर पानी पीकर खेलने लगे।

 
IPL 2020: CSK vs SRH: MS Dhoni was exhausted during match due to humidity reveals the main problem
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में छठे ओवर में ही तीन विकेट गिरने के बाद धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त टीम को 84 गेंदों में 129 रन की दरकार थी। हालांकि धोनी 18 ओवर की समाप्ति के बाद 27 गेंदों में 24 रन ही बना पाए थे। टीम को तब 12 गेंदों में 44 रनों की जरुरत थी। इसके बाद धोनी ने जब तक हाथ खोले तब तब सीएसके मैच हार चुकी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed