किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आईपीएल 2020 में धमाकेदार अंदाज में अपनी पहली जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की टीम ने विराट की आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में 97 रनों के विशाल अंतर से हराया। पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए तूफानी शतक जड़ा और विराट सेना को चारों खाने चित कर दिया। राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाए।
VIDEO: विराट की वजह से हारी RCB, राहुल को छह गेंदों में दो जीवनदान और पलट गया पूरा मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि राहुल की इस धमाकेदार पारी में कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी खराब फील्डिंग से योगदान दिया। विराट ने छह गेंदों के अंदर राहुल के दो आसान कैच छोड़ दिए। अपनी शानदार फिटनेस और बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर विराट द्वारा ऐसी गलती टीम पर बहुत भारी पड़ी। विराट ने जब राहुल के दोनों कैच छोड़े तब पंजाब के कप्तान शतक से काफी दूर थे और टीम का रन भी अधिक नहीं था।
दरअसल मैच की पहली पारी में केेएल राहुल 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेल स्टेन ने उन्हें लेग स्टंप पर फुल टॉस गेंद फेंकी जिसे राहुल ने मिड विकेट की तरफ उठाकर खेल दिया। हालांकि गेंद बल्ले पर सही से नहीं आई और बाउंड्री पर खड़े विराट कोहली के हाथों में गई। लेकिन वहां मौजूद विराट ने हाथ में आए आसान कैच को छोड़ दिया।
What? Two catches dropped by Virat Kohli @imVkohli
— Captain Vyom कैप्टेन व्योम (@Xcaptain_vyom) September 24, 2020
in #ipl #KXIP vs #RCB pic.twitter.com/aq4CZ7BO3I
इसके बाद अगले ओवर में भी विराट ने राहुल को जीवनदान दिया। नवदीप सैनी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में शॉट खेला। इस बार फिर गेंद सीधी विराट के हाथों में गई, लेकिन कप्तान कोहली ने उसे भी छोड़ दिया। इस समय केएल राहुल 89 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और पंजाब का स्कोर भी तब 156 रन था।
विराट द्वारा मिले जीवनदान को राहुल ने अच्छे से भुनाया और अगली दस गेंदों में अकेले 43 रन ठोंक दिए। उन्होंने इस दौरान बतौर कप्तान आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर अपने नाम किया और इस टी-20 लीग का दूसरा शतक भी पूरा किया। आखिरी 12 गेंदों में पंजाब के खाते में 50 रन जुड़े और टीम का स्कोर 206 रन पर पहुंच गया।