IPL 2020: होटल के कमरे में पत्नी संग एक्सरसाइज कर रहे रोहित, सुरेश रैना भी बहा रहे पसीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL 2020 का बिगुल बज चुका है। यूएई की सरजमीं पर होने वाले टी-20 के महायुद्ध के लिए हर खिलाड़ी खुद को किसी योद्धा की तरह तैयार कर रहा है। कोरोना की वजह से ठप पड़ी खेल प्रतियोगिताओं के चलते क्रिकेटर मैच फिट नहीं है। अपनी खोई फिटनेस को वापस पाने के लिए अब क्वारंटीन काल का ही सहारा है। ऐसे में खिलाड़ी अपने होटल के कमरे में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं।
छह दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ही खिलाड़ी बायो बबल में प्रवेश कर पाएंगे। टीम इंडिया के उपकप्तान और सर्वाधिक चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सेनापति रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहित के साथ पत्नी ऋतिका भी नजर आ रहीं हैं, जो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के दौरान अपने पति का बखूबी साथ निभा रहीं हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on
धोनी के साथ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने होटल के कमरे में ही जिम बना लिया है। इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के वीडियो में वह रस्सी कूदते हुए नजर आ रहे हैं। 'चिन्ना थाला' के कमरे में कैप्स का सुंदर कलेक्शन भी नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on