{"_id":"5f3bdde9b8f7f25ad96034f7","slug":"ipl-2020-sponsor-company-dream-11-has-investment-from-chinese-company-bcci-gave-this-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020 की स्पॉन्सर कंपनी Dream11 में लगा है चीन का पैसा? BCCI ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020 की स्पॉन्सर कंपनी Dream11 में लगा है चीन का पैसा? BCCI ने दिया ये जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ड्रीम 11 आईपीएल
- फोटो : Dream11 website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल-13 के लिए ड्रीम 11 कंपनी को स्पॉन्सर बनाए जाने के बाद एक बार फिर से बीसीसीआई सवालों को घेरे में है। यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि ड्रीम 11 में चीनी कंपनी ने कई करोड़ रुपये का निवेश किया है और उसकी बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने भी अपना पक्ष रखा है और ऐसे आरोपों को खारिज किया है।
2 of 4
bcci
बीसीसीआई के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि चीनी कंपनी की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से भी कम है। ड्रीम 11 एक भारतीय कंपनी है जिसकी स्थापना हर्ष जैन और भावित शेठ ने की है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘ड्रीम 11 के हितधारकों में शामिल इसके संस्थापक और 400 से अधिक कर्मचारी भारतीय हैं।’
3 of 4
BCCI
अधिकारी ने बताया, ‘कलारी कैपिटल और मल्टीपल्स इक्विटी उनके भारतीय निवेशक हैं। यहां तक कि ड्रीम11 के उत्पाद का उपयोग विशेष रूप से सिर्फ भारतीयों द्वारा किया जा सकता है। टेनसेंट की हिस्सेदारी केवल एक-अंक प्रतिशत में है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
BCCI
उधर पिछले महीने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने एक मामले में ड्रीम 11 कंपनी के खिलाफ जांच की मांग की थी। यह कहा गया था कि यह प्लेटफार्म एक नकली टी-20 लीग से जुड़ा हुआ था, जिसमें पंजाब के एक कस्बे में आयोजित मैच को श्रीलंका का बताकर सीधा प्रसारण किया गया था।
एसीयू की जांच में पता चला कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली किट पर ड्रीम 11 का लोगो था और इसका प्रसारण फैनकोड पर किया गया था। ड्रीम 11 और फैनकोड दोनों ड्रीम स्पोर्ट्स ग्रुप का ही हिस्सा हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।