सब्सक्राइब करें
SRH Inning
46/1 (5.3 ov)
Travis Head 11(12)*
Ishan Kishan 35 (20)
Rajasthan Royals elected to bowl

VIDEO: आखिरी ओवर में खलील से भिड़े तेवतिया, मैच के बाद बताया पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Oct 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs RR: Controversy Heated discussion between Khaleel Ahmed and Rahul Tewatia during last over of a match
राहुल तेवतिया और खलील अहमद - फोटो : Social media

आईपीएल का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे रोमांच और गहमागहमी भी बढ़ती जा रही है। प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ और अपने प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ी भी काफी तनाव में नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण रविवार को हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। यहां मैच के दौरान राजस्थान के राहुल तेवतिया और हैदराबाद के गेंदबाज खलील अहमद में तीखी बहस हुई। इसे देखकर खुद एसआरएच के कप्तान डेविड वार्नर और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।

Trending Videos
IPL 2020: SRH vs RR: Controversy Heated discussion between Khaleel Ahmed and Rahul Tewatia during last over of a match
खलील अहमद - फोटो : PTI

दरअसल दुबई में खेले गए लीग के 26वें मुकाबले में सनराइजर्स और रॉयल्स का मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। आखिरी की छह गेंदों पर राजस्थान को जीत के लिए आठ रनों की दरकार थी। राजस्थान की तरफ से रियान पराग और राहुल तेवतिया बल्लेबाजी कर रहे थे तो वहीं हैदराबाद की तरफ से खलील गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर तेवतिया ने शॉट खेलकर एक रन ले लिया। वार्नर ने गेंद पकड़ी और खलील को वापस कर दी, इसी बीच तेवतिया दूसरे रन लेने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब खलील उन्हें रोककर कुछ कहते दिखे। इसपर तेवतिया नाराज नजर आए और उन्होंने भी खलील से कुछ कहा। हालांकि बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ी और खलील की अगली गेंद पर पराग ने छक्का मारकर मैच खत्म कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs RR: Controversy Heated discussion between Khaleel Ahmed and Rahul Tewatia during last over of a match
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@IPL

मैच के बाद आपस में हाथ मिलाते वक्त हैदराबाद के कप्तान वार्नर तेवतिया को समझाते दिखे। फिर कुछ देर की नाराजगी के बाद खलील और तेवतिया में हलके मूड में नजर आए। उधर मैच खत्म होने के बाद जब तेवतिया से इस पूरे मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कोई बड़ी बात नहीं, हम मौके की गहमागहमी में बह गए थे।’

 
IPL 2020: SRH vs RR: Controversy Heated discussion between Khaleel Ahmed and Rahul Tewatia during last over of a match
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ESPNcricinfo

बता दें कि राहुल तेवतिया ने एक बार फिर से राजस्थान को हारे हुए मुकाबले में जीत दिलाई और 28 गेंदों में 45 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। राजस्थान की टीम ने यह मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम किया और लगातार चार हार के बाद अपनी तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed