फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Bowling coach Shane Bond Expects Turnaround From Mumbai Indians Bowlers in upcoming matches

IPL 2022: मुंबई इंडियंस की लगातार तीन हार के बाद शेन बॉन्ड ने बताई गेंदबाजों की कमी, कहा- ऐसा करने से ही होंगे कामयाब

Fri, 08 Apr 2022 05:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 Apr 2022 05:57 PM IST
सार

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए 15वें सीजन का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई को उसके शूरू के तीनों मुकाबले में हार मिली है। पांच बार की चैंपियन को अभी भी पहली जीत की तलाश है और वह अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। टीम के लिए आगे के सभी मुकाबले बेहद अहम होंगे और उसे इन्हें हार हाल में जीतना होगा। 

विज्ञापन
IPL 2022: Bowling coach Shane Bond Expects Turnaround From Mumbai Indians Bowlers in upcoming matches
शेन बॉन्ड - फोटो : Mumbai Indians

विस्तार

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए 15वें सीजन का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई को उसके शूरू के तीनों मुकाबले में हार मिली है। पांच बार की चैंपियन को अभी भी पहली जीत की तलाश है और वह अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। टीम के लिए आगे के सभी मुकाबले बेहद अहम होंगे और उसे इन्हें हार हाल में जीतना होगा। 

विज्ञापन


मुंबई का अगला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। बैंगलोर की टीम पिछले दो मुकाबले जीतकर लय में दिख रही है और ऐसे में उसे हराना मुंबई के लिए आसान नहीं होगा। इस बात को मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड भी बखूबी समझते हैं। उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर एमआई की तरफ से शेयर किए गए एक नोट में कहा कि उनकी टीम अगर योजना के तहत और तय क्षेत्रों में गेंदबाजी करे तो बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन

योजनाओं को लागू करना होगा
टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड मानते हैं कि आगे अगर उनके गेंदबाज पूर्व निर्धारित योजनाओं पर कायम रहे और उन्हें अमल में लाने में सफल रहे तो फिर वे परिणाम अपनी टीम के हक में करने में भी कामयाब हो सकते हैं। बॉन्ड ने कहा, "गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमारा प्रदर्शन मिला जुला रहा है। आप पिछले मैच को देखें तो पहले दस ओवर शानदार रहे। इसके बाद कुछ ओवर हमारे लिए खराब रहे। हमने कुछ बहुत अच्छा काम किया है औऱ इस दौरान हमने कई बड़े खिलाड़ियों के विकेट निकाले हैं। यह वैसा ही रहा है जैसा हमने सोचा था लेकिन जब मैच कहीं भी जाने की स्थिति में होता था तब हमने ऐसे भी ओवर किए हैं, जिनमें 20 से अधिक रन गए हैं। और जब आप एक ओवर में 20 या उससे अधिक रन देते हैं तो आप मैच हार जाते हैं।"

सोची-समझी रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं हुई
बॉन्ड ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गेंदबाजी की रणनीति पूरी तरह फेल रही है। इसे सही रास्ते पर लाना आसान है। इसके लिए हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि जब आप दबाव में हों तो गेंद फेंकते वक्त रणनीतियों पर बने रहें। बॉन्ड ने कहा, " रास्ता आसान है। अगर हम अपनी योजनाओं पर टिके रहते हैं, जैसा हम करना चाहते हैं, तो मुझे लगता है कि आप एक बदलाव देखेंगे। जैसा कि मैंने कहा, मुझे लगता है कि हमने देखा है कि जब हमने अपनी योजनाओं को उस तरह से लागू किया है जैसा कि हम चाहते थे, हम वास्तव में सफल रहे हैं। हमारे खिलाफ हर मैच में सिर्फ एक खिलाड़ी ही 10-11 गेंदों पर 30 या उससे अधिक रन बनाकर हमसे मैच छीन ले गया। मैंने महसूस किया है कि हमने ऐसे सभी खिलाड़ियों के खिलाफ सोची-समझी रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की। इसलिए गेंदबाजी के लिहाज से यह आसान है कि अगर हमारे पास योजनाएं हैं और हम उन पर टिके रहते हैं, तो ही हम काफी सफल हो सकते हैं।"

टीम के मनोबल पर मामूली सा भी असर नहीं 
कोच ने कहा कि मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है और लगातार हार ने टीम के मनोबल पर मामूली सा भी असर नहीं डाला है। बॉन्ड ने कहा, "मोटिवेशन पर मुझे काम करने की जरूरत नहीं। हमारी टीम प्रेरित (मोटिवेटिड) है। हर बार जब हम विशेष रूप से आरसीबी के खिलाफ खेलते हैं तो मैच मजेदार होता है। मोटिवेशन के संदर्भ में कहा जा सकता है कि इस टीम में इसकी कोई कमी नहीं। एनर्जी (ऊर्जा) एक और चीज है, जिसके बारे में बात की जाती है। तो प्रेरणा, ऊर्जा बस अपेक्षित है। हम यही करते हैं। इसी के कारण हम खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। मैं निश्चित रूप से सिर्फ इसे लेकर अपने खिलाड़ियों को दोषी नहीं बता सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed