फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Chennai Super kings batter Ruturaj Gaikwad set to surpass sachin tendulkar on becoming fastest 1000 runs scored by indian in IPL

IPL 2022: ऋतुराज के पास इतिहास रचने का मौका, सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड दांव पर, 53 रन बनाते ही बन जाएंगे नंबर वन

Thu, 21 Apr 2022 04:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Apr 2022 04:56 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2022 की शुरुआती मुकाबलों में लगातार फेल रहने के बाद पिछले मैच में लय में दिखे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चारों तरफ शॉट खेले और 48 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2022: Chennai Super kings batter Ruturaj Gaikwad set to surpass sachin tendulkar on becoming fastest 1000 runs scored by indian in IPL
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2022 की शुरुआती मुकाबलों में लगातार फेल रहने के बाद पिछले मैच में लय में दिखे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चारों तरफ शॉट खेले और 48 गेंदों में 73 रन की तूफानी पारी खेली। ऋतुराज का फॉर्म में लौटना जहां चेन्नई के लिए राहत की बात है तो वहीं विपक्षी टीम की चिंताएं बढ़ा सकता है। सीएसके के बल्लेबाज ने पिछले सीजन में टीम को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए थे और सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

विज्ञापन


ऋतुराज के पास अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज होने का मौका है। 25 साल के गायकवाड़ अगर 53 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में वह सचिन से आगे निकल जाएंगे। सीएसके के बल्लेबाज ने अभी तक 28 पारियों में 947 रन बनाए हैं। जबकि सचिन ने 31 पारियों में हजार के आंकड़े को छुआ था। ऋतुराज के पास सिर्फ दो पारियों में इस रिकॉर्ड को हासिल करने को मौका होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय

  • सचिन तेंदुलकर: 31 पारियां
  • सुरेश रैना: 34 पारियां
  • देवदत्त पडिक्कल: 35 पारियां
  • ऋषभ पंत: 35 पारियां
  • रोहित शर्मा: 37 पारियां


चेन्नई को इस सीजन का अपना सातवां मुकाबला खेलना है और यहां उसका सामना लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से होगा। हालांकि, दोनों टीमों के लिए मौजूदा सीजन काफी निराशाजनक रहा है और वे अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। चेन्नई को छह मुकाबलों में सिर्फ एक जीत मिली है तो वहीं मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed