IPL 2022: मुंबई इंडियंस की ताकत में हुआ इजाफा, राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की चैंपियन को अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा मैच खेलना है। इस मैच से पहले उसे एक बड़ी राहत मिली है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद टीम से जुड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल 2022 की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पांच बार की चैंपियन को अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को दूसरा मैच खेलना है। इस मैच से पहले उसे एक बड़ी राहत मिली है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद टीम से जुड़ गए हैं।
सूर्या पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें हाथ की ऊंगलियों में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पुनर्वास के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी चले गए थे. मुंबई की तरफ से रिटेन किए गए सूर्या को क्वारंटीन में होने की वजह से दिल्ली के खिलाफ पहले मैच से बाहर रहना पड़ा था। लेकिन अब वह ठीक हो चुके हैं और क्वारंटीन से भी बाहर आ चुके हैं।
तस्वीर साभार: मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की तरफ से गुरूवार को जारी बयान में कहा गया कि सूर्यकुमार यादव क्वारंटीन से निकलकर टीम से जुड़ चुके हैं। वह कीरोन पोलार्ड, इशान किशन और जसप्रीत बुमराह के साथ जिम में पहुंचे। सभी ने यहां फिटनेस और स्ट्रेंथ सेशन में हिस्सा लिया और अगले मैच की तैयारियों में शामिल हुए।
मुंबई के लिए सीजन का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसे चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम 178 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई और दिल्ली ने इसे 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।