फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: MI vs CSK Match Report: Mumbai Indians defeated chennai super kings by 5 wickets, both team out of contention from play off

MI vs CSK: मुंबई ने चेन्नई से लिया पिछली हार का बदला, पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

Thu, 12 May 2022 11:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 May 2022 11:23 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022: MI vs CSK Match Report: Mumbai Indians defeated chennai super kings by 5 wickets, both team out of contention from play off
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 34 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। मुंबई की जीत के साथ-साथ चेन्नई की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। चार बार की चैंपियन चेन्नई इस हार के बाद अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है जब चेन्नई और मुंबई दोनों टीमों प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई के 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मुंबई ने पहले ही ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवा दिया। उन्हें मुकेश चौधरी ने छह रन पर धोनी के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा ने कुछ तेज तर्रार शॉट खेले लेकिन वह भी जल्दी ही 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें चौथे ओवर में सिमरजीत सिंह ने आउट किया।


रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले कि मुंबई की टीम इस झटके से उबर पाती, मुकेश चौधरी ने अपने तीसरे ओवर में डेनिएल सैम्स और डेब्यूटेंट ट्रिस्टन स्टब्स को तीन गेंदों के अंदर आउट कर विपक्षी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी। 



मुकेश चौधरी ने झटके तीन विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

तिलक वर्मा ने हालांकि ऋतिक शौक़ीन के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। ऋतिक 23 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।


तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन के बीच अहम साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

टिम डेविड ने आखिरी में मोईन अली के दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर मैच खत्म किया और मुंबई की झोली में जीत डाल दी।


टिम डेविड ने दो छक्के के साथ खत्म किया मैच (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मैच हालांकि बिजली की समस्या की वजह से थोड़ी देरी से और डीआरएस की सुविधा के बगैर शुरू हुआ। लेकिन चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब हुई। डेनिएल सैम्स ने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को एलबीडब्ल्यू आउट किया और इसके बाद चौथी गेंद पर मोईन अली को भी पवेलियन भेज दिया। दोनों ही खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल पाए। 


डेनिएल सैम्स ने पहले ओवर में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले कि चेन्नई की टीम इन झटकों से उबर पाती, जसप्रीत बुमराह ने अगले ही ओवर में रोबिन उथप्पा को चलता किया। बुमराह ने अपना ओवर विकेट मेडन डाला और सीएसके पर दबाव बनाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ शॉट्स खेलने की कोशिश की लेकिन डेनिएल सैम्स ने उन्हें भी ईशान किशन के हाथों कैच कराया। चेन्नई के 17 के स्कोर पर शीर्ष क्रम के चार खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। अंबाती रायुडू ने इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन उन्हें रायली मेरेडिथ ने आउट कर दिया। शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर मेरेडिथ का शिकार हुए।


मेरेडिथ ने लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

धोनी ने इसके बाद ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर एक छोटी साझेदारी की और सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। लेकिन ब्रावो भी जायद समय तक उनका साथ नहीं दे सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। 


धोनी-ब्रावो ने टीम को 70 के पार पहुंचाया (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

धोनी को इसके बाद दूसरे छोर पर किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला और उन्होंने अकेले दम पर टीम के स्कोर को 97 तक पहुंचाया और 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 

धोनी आखिरी तक नाबाद रहे (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed