फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: MI vs CSK: Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah milestone stats and records 250 wickets in t20 cricket

MI vs CSK: जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने की दहलीज पर, दो विकेट लेते ही बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज

Thu, 12 May 2022 05:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 May 2022 05:52 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने शुरू के 10 मैंचों में सिर्फ पांच विकेट अपने नाम किए। टी-20 के सफल तेज गेंदबाजों में से एक बुमराह आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और विकेट के लिए तरसते रहे।

विज्ञापन
IPL 2022: MI vs CSK: Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah milestone stats and records 250 wickets in t20 cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan

विस्तार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने शुरू के 10 मैंचों में सिर्फ पांच विकेट अपने नाम किए। टी-20 के सफल तेज गेंदबाजों में से एक बुमराह आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और विकेट के लिए तरसते रहे। हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके और अपनी वापसी के संकेत दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने केकेआर के खिलाफ एक ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके और आईपीएल करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कमाल किया। बुमराह के अब टी-20 में 204 मैच में 248 विकेट हो चुके हैं और वह इतिहास रचने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। 
विज्ञापन


बुमराह अगर आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दो विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वह क्रिकेट के इस प्रारूप में 250 विकट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में बुमराह से आगे सिर्फ भारतीय स्पिनर ही हैं और कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज यह मुकाम हासिल नहीं कर सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविचंद्रन अश्विन (276), पीयूष चावला (270), युजवेंद्र चहल (269) और अमित मिश्रा (262), चारों भारतीय स्पिनरों ने 250 से अधिक विकेट लेने का कमाल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed