फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022, MI vs RCB: Match Report: Anuj Rawat and virat kohli helps Royal Challengers Bangalore defeated Mumbai indians

RCB vs MI: 22 साल के अनुज रावत ने दिलाई आरसीबी को शानदार जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार

Sat, 09 Apr 2022 11:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Apr 2022 11:52 PM IST
सार

आईपीएल 2022 का 18वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात विकेट से जीत लिया है। बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को आसानी से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2022, MI vs RCB: Match Report: Anuj Rawat and virat kohli helps Royal Challengers Bangalore defeated Mumbai indians
बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का 18वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात विकेट से जीत लिया है। बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को आसानी से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य को नौ गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया है। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन तो वहीं विराट कोहली ने 48 रन की पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। हालांकि डुप्लेसिस 24 गेंदों में 16 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अनुज रावत और विराट कोहली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान अनुज रावत ने आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर रनआउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान दो चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन


अर्धशतक लगाने के बाद अनुज रावत (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

अनुज के आउट होने के बाद विराट कोहली भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 48 के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस की गेंद पर एलबीडब्ल्यु आउट हुए। आखिरी में सीजन का पहला मैच खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाकर आरसीबी की जीत दिला दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विनिंग शॉट लगाने के बाद मैक्सवेल (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

इससे पहले सूर्यकुमार यादव की 37 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 151 रन बनाए। सूर्यकुमार ने जयदेव उनादकट के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 72 रनों की अटूट साझेदारी की। पुणे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने मजबूत शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद उसने 29 रन बनाने ने अपने छह विकेट गंवा दिए।



अर्धशतक लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई की टीम के 79 के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे। लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल और वनिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने दो-दो विकेट झटके।   

वनिंदु हसरंगा विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed